फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Professor Teaching Physics Online, Asked Students to Submit Fees in PM Cares Fund

बच्चों को पढ़ा रहे फिजिक्स, गुरु दक्षिणा देने को कहा तो बोले- पीएम केयर्स फंड में जमा करें पैसे

Wed, 24 Jun 2020 11:42 AM IST
खुशबू गोयल आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 24 Jun 2020 11:42 AM IST
सार

  • 11वीं, 12वीं और नीट के एग्जाम के लिए दे रहे हैं कोचिंग
  • लेक्चर तैयार करके सोशल मीडिया पर किया अपलोड
  • व्हाट्सऐप से दूर कर रहे शंकाएं और बता रहे समाधान

विज्ञापन
Professor Teaching Physics Online, Asked Students to Submit Fees in PM Cares Fund
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-15 निवासी प्रोफेसर एससी गुप्ता कोरोना संकट में फिजिक्स के कई विद्यार्थियों के लिए उम्मीद बनकर आए हैं। महामारी के वक्त जब कई कोचिंग संस्थान ऑनलाइन क्लास संचालित कर मोटी फीस ले रहे हैं, वहीं प्रोफेसर एससी गुप्ता विद्यार्थियों को मुफ्त में शिक्षण सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। प्रो. गुप्ता फिजिक्स के जाने-माने टीचर हैं। उन्होंने 11वीं, 12वीं और नीट के एग्जाम के लिए लेक्चर तैयार किए और उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से 550 से ज्यादा विद्यार्थियों के पास पहुंचा दिया है। इसके एवज में उन्होंने किसी भी विद्यार्थी से कोई पैसा नहीं लिया।
विज्ञापन


कनाडा में दो लाख विद्यार्थियों के सिर पर लटकी फीस की तलवार, पीएम मोदी को करनी चाहिए बात
विज्ञापन


विद्यार्थियों के पैरेंट्स ने कई बार कहा तो उन्होंने कहा कि यदि वह कुछ देना चाहते हैं तो गुरु दक्षिणा के तौर पर स्वेच्छा से 1100 या 2100 रुपये कोरोना संकट के लिए बने पीएम केयर्स फंड में जमा कर सकते हैं। कई विद्यार्थियों के पैरेंट्स ने राशि जमा भी करा दी है। प्रो. एससी गुप्ता ने बताया कि जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो कई कोचिंग संस्थानों ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कई हजार रुपये की फीस तय कर दी। इससे 11वीं व 12वीं की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। कई ऐसे विद्यार्थी थे, जो नीट की तैयारी कर रहे थे। उनके लिए भी दिक्कतें शुरू हो गईं। कई विद्यार्थियों व पैरेंट्स ने संपर्क किया तो उन्होंने मुफ्त में ही पढ़ाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के सभी कॉलेजों में मेडिकल कोर्स की फीस होगी समान, गेस्ट फैकल्टी को मेटरनिटी लीव

उन्होंने फिजिक्स के बेसिक से लेकर प्रतियोगी परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए लेक्चर के वीडियो तैयार किए। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। यह सभी वीडियो चैप्टर वाइज तैयार किए गए हैं, ताकि किसी विद्यार्थी को कोई दिक्कत न आए। यदि किसी विद्यार्थी को कोई सवाल पूछना हो या कोई संशय हो तो वह प्रोफेसर से व्हाट्सऐप के जरिए पूछ सकता है। प्रो. गुप्ता के मुताबिक, 30 लेक्चर 11वीं क्लास के, 25 लेक्चर 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जबकि 23 लेक्चर नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को डिलीवर किए हैं।

बेटे ने पीएमटी में टॉप किया, तब से मुफ्त में पढ़ाना शुरू किया

प्रो. गुप्ता ने बताया कि साल 2011 में उनके बेटे ने पीएमटी में ओवरऑल दसवीं रैंक हासिल की थी। फिजिक्स में उसके 120 में 120 नंबर थे। इससे उन्हें बहुत खुशी हुई और उसी के बाद से उन्होंने मुफ्त में ही फिजिक्स पढ़ाने का फैसला लिया। उन्हें फिजिक्स का करीब 30 साल का अनुभव है। वह हर साल 30-35 विद्यार्थियों को मुफ्त में फिजिक्स की कोचिंग देते हैं।

प्रो. एससी गुप्ता का फिजिक्स में काफी अच्छा अनुभव है। मेरी बेटी उनके ऑनलाइन लेक्चर से ही पढ़ाई कर रही है। यदि बेटी को कोई सवाल पूछना होता है तो वह व्हाट्सऐप के जरिए सवाल पूछ लेती है और प्रो. गुप्ता की तरफ से उन्हें जवाब भी मिल जाता है।
- विजय कुमार गुप्ता, निवासी सेक्टर-37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed