फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prof virender singh, ashok tanwar, haryana jat voilence, rohtak news, haryana news, political news

प्रो. विरेंद्र को जांच कमेटी के समक्ष पेश होना चाहिए : तंवर

Mon, 07 Mar 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हिसार) Updated Mon, 07 Mar 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
prof virender singh, ashok tanwar, haryana jat voilence, rohtak news, haryana news, political news
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि प्रो. विरेंद्र सिंह को चाहिए कि देशद्रोह मामले की जांच कर रही टीम को अपना सहयोग दें। उन्हें पुलिस के बुलाने पर पेश हो जाना चाहिए था। तंवर रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां जाट आंदोलन की आड़ में हुई जातीय हिंसा से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन


तंवर से पूछा गया था कि क्या प्रो. विरेंद्र सिंह को पुलिस जांच से बचना चाहिए था। तंवर ने कहा कि कानून के दायरे में रह कर उन्हें जांच कमेटी को सहयोग देना चाहिए। पार्टी के स्तर पर पहले ही उन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई हिंसा की जांच किसी आयोग से, नहीं बल्कि जेपीसी से करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आयोग की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ये सुनिश्चित करें कि दोषी बचने न पाए और निर्दोष पर कोई आंच न आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोले जाने पर तंवर ने चुटकी ली कि इस बार मोदी जी मन से नहीं दिमाग से सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार और सीएम खट्टर से जनता का विश्वास उठ चुका है। हिंसा से प्रभावित लोगों द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की खिलाफत के सवाल पर तंवर ने कहा कि ये लोगों का गुस्सा है। तंवर ने कहा कि सांप्रदायिक दंगे भाजपा की नीति में शामिल रहे हैं।

जाट आरक्षण के सवाल पर तंवर ने कहा कि आरक्षण के लिए कौन मापदंड पूरे करता है, ये कानून के दायरे में तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले ही उद्योग धंधे पलायन कर रहे हैं और अब इस स्थिति के बाद व्यापारियों में सरकार के प्रति विश्वास टूट गया है। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेंद्र सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर भी मौजूद थे।


सीएलपी की बैठक में तैयार होगी रणनीति
कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि बजट सत्र में कांग्रेस की भूमिका को लेकर 7 मार्च को चंडीगढ़ में सीएलपी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसी दिन पीसीसी यानी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक भी होगी, जिसमें तमाम नेता पार्टी फोरम पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed