फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Procurement of pulses and oilseeds will start in Haryana from October 1, Agriculture News

Chandigarh News: हरियाणा में एक अक्तूबर से दलहन और तिलहन की शुरू होगी खरीद

Fri, 06 Sep 2024 05:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Procurement of pulses and oilseeds will start in Haryana from October 1, Agriculture News
मुख्य सचिव ने खरीफ फसल खरीद की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में एक अक्तूबर से खरीफ सीजन की दलहन और तिलहन फसलों की खरीद शुरू होगी। इसमें मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल सहित खरीफ दलहन और तिलहन फसलों की खरीद शामिल है। 1 अक्तूबर से 15 नवंबर तक मूंग और एक नवंबर से 31 दिसंबर तक मूंगफली की खरीद की जाएगी। 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अरहर, उड़द और तिल सहित तिलहन और दलहनी फसलों की खरीद की जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद ने वीरवार को चंडीगढ़ में विपणन सत्र 2024-25 के लिए फसलों की खरीद की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को किसानों के लिए सुचारू ढंग से खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस वर्ष खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें मूंग का 27197 मीट्रिक टन, अरहर का 238 मीट्रिक टन, उड़द का 85 मीट्रिक टन, तिल का 471 मीट्रिक टन और मूंगफली का 9668 मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान है। खरीफ फसलों की खरीद भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी। हैफेड भी खरीद प्रक्रिया में भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed