फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Problems will be solved soon, 12 sub-committees formed

Chandigarh News: मेयर ने बनाईं 12 उपसमितियां अब दौड़ेगा विकास का पहिया

Wed, 12 Feb 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Problems will be solved soon, 12 sub-committees formed
चंडीगढ़। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने 12 उप-समितियों का गठन कर दिया है। इससे शहर के विकास और आम आदमी की समस्याओं का समाधान जल्द होगा। पिछले मेयर के कार्यकाल में सभी समितियों का गठन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

ऐसे में हरप्रीत काैर बबला के मेयर बनने के बाद से ही इन उप-समितियों के गठन की चर्चा चल रही थी। उप-समितियों में तीन सांविधिक समितियां शामिल हैं, जिसमें सड़क समिति, जल आपूर्ति और सीवरेज निपटान समिति और हाउस टैक्स मूल्यांकन सबसे प्रमुख है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य समितियों में स्वच्छता समिति, प्रवर्तन समिति, आग और आपातकालीन समिति, पर्यावरण और शहर सौंदर्यीकरण समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, बिजली समिति, गांव-कॉलोनी और झुग्गी-झोपड़ी विकास समिति, दिन बाजार और अपनी मंडी समिति और कला, संस्कृति और खेल समिति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बोलीं-समितियों का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना : मेयर हरप्रीत कौर बबला का कहना है कि इन उप-समितियों के गठन से शहर के विकास को गति मिलेगी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान होगा। मेयर ने कहा कि इन समितियों का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। इन दाैरान अगर किसी को कोई समस्या है तो वह इन समितियों में शामिल पार्षदों से मिल सकता है जिससे समस्या का समाधान समय से हो सके और संबंधित व्यक्ति को ज्यादा दाैड़ न लगानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed