फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prize of one crore fifty lakh rupees Out after person threw away lottery ticket in Faridkot

किस्मत का खेल: जिस टिकट को शख्स ने फेंका, उसी पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम, अब सरकार से की ये अपील

Mon, 03 Jul 2023 06:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 06:29 PM IST
सार

कर्मजीत सिंह का कहना है कि यह इनाम उन्हें ही मिलना चाहिए अगर किसी और ने इस लॉटरी को दिखाया तो उसे इनाम ना दिया जाए क्योंकि यह लॉटरी का टिकट उनके नाम पर खरीदा गया है और श्री दमदमा साहिब के लॉटरी विक्रेता के पास इसका रिकॉर्ड भी मौजूद है।

विज्ञापन
Prize of one crore fifty lakh rupees Out after person threw away lottery ticket in Faridkot
किसान कर्मजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट में एक व्यक्ति की डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकली। अब यह व्यक्ति परेशान है। दरअसल, हुआ ये कि व्यक्ति ने लॉटरी की टिकट फेंक दी है। अब व्यक्ति ने पंजाब सरकार से इनाम की राशि दिलाने की अपील की। उसका कहना है कि लॉटरी विक्रेता के पास रिकॉर्ड मौजूद है। वहीं एक अन्य लॉटरी विक्रेता कि दुकान का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यहां पर कर्मजीत ने अपनी लॉटरी के बारे में पता किया था। मगर दुकानदार ने कोई भी इनाम नहीं निकलने की बात कही तो कर्मजीत ने टिकट को वहीं छोड़ दिया और गांव लौट आया था। अब इसी टिकट पर डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम निकला है। 

विज्ञापन

17 जून को निकला था लॉटरी का ड्रा

चार मई को गोलेवाला के किसान कर्मजीत सिंह अपने गांव के सुरजीत सिंह को तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में अमृत संचार करवाने ले गया था। अमृत संचार करवाने के बाद सुरजीत सिंह के हाथ से उन्होंने डियर नागालैंड की डेढ़ करोड़ रुपये के इनाम वाली लॉटरी का टिकट खरीदा था। टिकट का नंबर 841805 था। अब इसी नंबर पर डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला है। मगर अब कर्मजीत सिंह के पास यह लॉटरी का टिकट नहीं है। इस संबंध में कर्मजीत सिंह ने बताया कि 17 जून को इस लॉटरी का ड्रा निकला था। उस समय उन्होंने फरीदकोट के घंटाघर के पास लॉटरी डीलर को टिकट दिखाया तो उसने बताया यह टिकट खाली है। इस पर कोई इनाम नहीं निकला तो वह टिकट वहीं छोड़कर गोलेवाला वापस आ गया था।

विज्ञापन

Prize of one crore fifty lakh rupees Out after person threw away lottery ticket in Faridkot

इनाम निकलने की खुशी... मगर चेहरे पर टिकट न होने की मायूसी

उधर, जिस दुकान से कर्मजीत ने टिकट खरीदा था, उसके दुकानदार ने फोन कर बताया कि उनका 5000 का इनाम निकला है। वह उनसे मिलना चाहते हैं। जब वह उन्हें मिलने गोलेवाला आए तो उन्होंने बताया उनका 5000 का नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम निकला है। यह सुनकर कर्मजीत सिंह को खुशी भी हुई लेकिन उनके पास टिकट न होने की मायूसी चेहरे पर छा गई।

लॉटरी विक्रेता बोला- मैंने टिकट फेंक दी

बाद में कर्मजीत सिंह ने गांव गोलेवाला के कुछ लोगों को साथ में लिया और फरीदकोट के उस लॉटरी विक्रेता से संपर्क किया, जिसने टिकट खाली होने की बात कही थी। उस लॉटरी विक्रेता का कहना है कि उन्होंने उसी समय टिकट फेंक दी थी। वहीं श्री दमदमा साहिब के लॉटरी विक्रेता का कहना है कि नियम के अनुसार लॉटरी का इनाम मिलेगा। लॉटरी का पहला इनाम डेढ़ करोड़ रुपये कर्मजीत सिंह को ही मिलेंगे और उन्हें उनका कमीशन मिलेगा लेकिन लॉटरी का टिकट होना जरूरी है।

लॉटरी विक्रेता के पास है रिकॉर्ड, मुझे ही मिले इनाम

कर्मजीत सिंह का कहना है कि यह इनाम उन्हें ही मिलना चाहिए अगर किसी और ने इस लॉटरी को दिखाया तो उसे इनाम ना दिया जाए क्योंकि यह लॉटरी का टिकट उनके नाम पर खरीदा गया है और श्री दमदमा साहिब के लॉटरी विक्रेता के पास इसका रिकॉर्ड भी मौजूद है। उन्होंने सरकार से इनाम की राशि दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed