फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private schools, convent schools, every seat at the entry level

मिशन एडमिशन: रिजर्व सीटों पर रहेगी शिक्षा विभाग की कड़ी नजर

Tue, 22 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Private schools, convent schools, every seat at the entry level
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के 70 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में दिसंबर से एंट्री लेवल(नर्सरी-केजी) में दाखिले का दौर शुरू होने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी बच्चों को इन स्कूलों में दाखिले का समान मौका देने के लिए इस बार स्कूलों को विशेष हिदायतें जारी की हैं। आगामी सत्र में होने वाली दाखिले में प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों की एक-एक सीट पर चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग की नजर होगी। कोई भी स्कूल नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से किसी सीट पर दाखिला नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग ने इस साल सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को जनरल कोटे के साथ ही सभी रिजर्व कोटे की सीटों की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में जल्द ही स्कूलों को चिट्ठी भी मिल जाएगी। सूत्रों के अनुसार पिछले सालों में कई प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूल सिर्फ जनरल कैटेगरी की सीटों पर हुए लकी ड्रा की जानकारी वेबसाइट और स्कूल नोटिस बोर्ड पर जारी कर देते हैं, जबकि स्कूल रिजर्व कैटेगरी के तहत होने वाले दाखिले के बारे में कोई जानकारी नहीं देते, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। स्कूल प्रबंधन को रिजर्व कैटेगरी के लिए आने वाले सभी आवेदन और उन पर हुए दाखिले के बारे में विस्तार से जानकारी देेनी होगी। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत सभी स्कूलों को आवेदन फार्म वेबसाइट पर निशुल्क उपलब्ध कराना होगा। अभिभावकों से स्कूल रजिस्ट्रेशन के समय अधिकतम 100 रुपये वसूल सकते हैं। स्कूलों को वेबसाइट पर एंट्री क्लास का नाम, आयु सीमा, कुल सीटें (ब्रेकअप के साथ), आवश्यक प्रमाण पत्र और पूरी फीस के बारे में जानकारी देनी होगी। इस संबंध में एक चिट्ठी जिला शिक्षा अधिकारी को भी देनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों का कॉमन एडमिशन शेड्यूल  

Private schools, convent schools, every seat at the entry level
ये है प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों का कॉमन एडमिशन शेड्यूल  
30 नवंबर-     सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूल दाखिले संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी होगी। 
1 से 12 दिसंबर -     आवेदन फार्म स्कूल से निशुल्क मिलेंगे और जमा होंगे। 
13 से 16 जनवरी-     सभी स्कूल लकी ड्रा आयोजित करेंगे। 
24 जनवरी -    सभी स्कूलों को फाइनल लिस्ट जारी करनी होगी। 10 फरवरी तक फीस जमा करनी होगी। 
15 फरवरी -      वेटिंग लिस्ट से चयनित स्टूडेंट्स की सूची जारी करनी होगी।  
  
शिक्षा विभाग ने सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल में गाइडलाइंस पहले ही क्लीयर कर दी हैं। लकी ड्रा पूरी तरह पारदर्शी सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूलों को लकी ड्रा से पहले रिजर्व और जनरल सभी सीटों की जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर देनी होगी। 
- रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन यूटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed