फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoners will get a chance to do ITI in Burail Jail

Chandigarh News: बुड़ैल जेल में कैदियों को मिलेगा आईटीआई करने का मौका

Sat, 28 Jun 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prisoners will get a chance to do ITI in Burail Jail
चंडीगढ़। बुड़ैल जेल के कैदी अब जेल में रहकर दो साल में आईटीआई कर सकेंगे। यह पहल आईजी जेल पुष्पेंद्र कुमार की ओर से की गई है। कैदियों के पुनर्वास और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जेल परिसर में ही जीवन धारा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोला गया है।
विज्ञापन

इस संस्थान के प्रिंसिपल जेल डीएसपी प्रमोद खत्री होंगे। फिलहाल कारपेंट और सिलाई के कोर्स से शुरुआत की गई है। महिलाएं सिलाई का कोर्स कर सकेंगी, जबकि पुरुष कैदी दोनों कोर्स कर पाएंगे। जेल में क्लासरूम तैयार किए गए हैं, जहां रोज आईटीआई की कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

दो साल का कोर्स पूरा करने पर संस्थान की ओर से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जिससे रिहाई के बाद कैदी नौकरी कर सकें। बुड़ैल जेल के पढ़े-लिखे कैदी: बुड़ैल जेल देश की उन जेलों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे कैदी हैं। पिछले पांच वर्षों में करीब 300 कैदी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से पढ़ाई कर चुके हैं। इनमें बीए (जनरल), बीए (मल्टीडिसिप्लिनरी), एम कॉम, एम एड जैसी डिग्रियां ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कैदियों ने 6 महीने के फूड एंड न्यूट्रीशन, बीडीपी, सीएचआर, सीबीएस जैसे कोर्स भी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed