फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoner awarded for making mask in covid 19 in chandigarh

कोरोना काल में रोज बनाए 250 मास्क, बुड़ैल जेल के कैदी को ‘तिनका-तिनका अवार्ड’

Fri, 11 Dec 2020 10:55 AM IST
निवेदिता शर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Prisoner awarded for making mask in covid 19 in chandigarh
तिनका तिनका अवार्ड पाने वाला कैदी अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में जब सब कुछ बंद था, तब बुड़ैल मॉडल जेल के कैदी अशोक कुमार रोजाना तीन परत के सैंकड़ों मास्क बनाते थे। अब उनके इस अच्छे काम के लिए उन्हें तिनका-तिनका अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड तिनका-तिनका फाउंडेशन की तरफ से दिया गया है, जो देश भर की सभी जेलों में कैदियों के लिए काम करती है और हर वर्ष उनके विशेष कार्यों के लिए पुरस्कार देती है।

विज्ञापन


मार्च 2020 में अशोक कुमार (36) को जिला अदालत ने धारा-304 (गैरइरादतन हत्या) और 427 (संपत्ति को हानि पहुंचाना) के तहत सजा सुनाई थी। वह बुड़ैल मॉडल जेल में बंद हैं। कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के बाद शहर में मास्क की डिमांड तेजी से बढ़ने लगी। चंडीगढ़ जेल प्रशासन ने भी मास्क बनाने का फैसला लिया। दर्जी का काम जानने वाले अशोक कुमार ने इस काम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और दूसरे कैदियों के साथ मिलकर निष्ठा के साथ काम किया। इसी कारण जेल प्रशासन की तरफ से अशोक के साथ-साथ चार अन्य कैदियों के नाम फाउंडेशन को भेजे थे। 
विज्ञापन



रोजाना बनाते हैं 250 मास्क 
कोरोना काल के दौरान बुड़ैल जेल में बंद कैदियों ने करीब 1.60 लाख मास्क बनाए। अशोक कुमार अकेले रोजाना करीब 250 से ज्यादा मास्क बनाते थे, जो अन्य कैदियों के मुकाबले काफी ज्यादा थे। इसके अलावा वह गाउन भी बनाते थे। उनके द्वारा बनाए गए मास्क भी काफी अच्छे थे। जेल अधिकारियों के अनुसार, कैदियों को रोजाना 120 रुपये के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संस्थानों में भेजे गए मास्क
जेलों में बनाए गए मास्क जेल प्रशासन ने जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32, पीजीआई, पुलिस विभाग, नगर निगम, खेल विभाग समेत उपायुक्त कार्यालय में दिए थे। इसके अलावा ये मास्क आम जनता के लिए सेक्टर-22 में स्थित सृजन शॉप पर महज 10 रुपये में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 

कोरोना काल में कैदी अशोक कुमार ने मास्क बनाने पर बेहतरीन काम किया है। मॉडल जेल में बंद दूसरी बार किसी कैदी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान किया गया है। -विराट, एडिशनल आईजी, बुड़ैल जेल चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed