{"_id":"5ae1ffe44ebe4cd009bb85b9a51577d2","slug":"prison-sentence-for-bajwa-brother-and-two-associates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा के भाई और साथियों को ढाई-ढाई साल कैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा के भाई और साथियों को ढाई-ढाई साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
Updated Tue, 08 Jul 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोर्ट ने झगड़े के एक मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के भाई और प्रदेश कांग्रेस महासचिव फतेहजंग सिंह बाजवा समेत 12 आरोपियों को ढाई साल कैद की सजा सुनाई है। मामले में अभियुक्तों को जुर्माना भी लगाया गया है। फिलहाल बाजवा ने जुर्माना अदा कर कोर्ट से जमानत ले ली है।
विज्ञापन
गुमान थाना क्षेत्र में चार सितंबर 2002 को फतेहजंग सिंह बाजवा और उनके समर्थकों का पैरोशाह गांव के भजन सिंह के साथ झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों गुटों में मारपीट हुई जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में प्रदेश कांग्रेस महासचिव फतेहजंग सिंह बाजवा समेत 12 से अधिक लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
इस बीच सोमवार को केस की सुनवाई करते हुए स्थानीय कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फतेहजंग सिंह बाजवा और उसके पांच साथियों को ढाई साल की कैद और 11-11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई जबकि इसी मामले में दूसरे पक्ष के सतवंत सिंह और उसके पांच साथियों को तीन साल की कैद की सजा सुनाते हुए 12-12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।