{"_id":"64248e67319227985e0bcce7","slug":"prime-minister-was-horrified-by-the-issue-raised-by-rahul-gandhi-thats-why-he-was-disqualified-supriya-shrinate-chandigarh-news-c-16-1-100959-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के उठाए मुद्दे से प्रधानमंत्री बुरी तरह डरे, इसलिए किया अयोग्य घोषित : सुप्रिया श्रीनेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के उठाए मुद्दे से प्रधानमंत्री बुरी तरह डरे, इसलिए किया अयोग्य घोषित : सुप्रिया श्रीनेत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुप्रिया ने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा के सदस्य के रूप में केवल इसलिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है क्योंकि संसद सदस्य के तौर पर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे से प्रधानमंत्री बुरी तरह से डरे हुए थे। इसी वजह से राहुल गांधी द्वारा 7 फरवरी को लोकसभा के पटल पर प्रधानमंत्री और उद्योगपति गौतम अदानी के बीच के गठजोड़ को उजागर करने वाले आरोपों को लोकसभा के रिकाॅर्ड से हटा दिया गया ताकि सरकार को बेनकाब करने वाले उनके चुभते हुए सवालों का जवाब देने के लिए उन्हें मजबूर न होना पड़े। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी देश में अन्य विपक्षी दलों के साथ मोदी के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों के अपने कुशासन से मोदी सरकार समाज के मूल लोकाचार को लगातार कमजोर कर रही है। ‘सत्यमेव जयते’ और ‘ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है’ जैसे सदियों पुराने हमारे मार्गदर्शक सिद्धांतों पर हमला किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी अध्यक्ष एचएस लक्की और प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत किया।
सुप्रिया श्रीनेत ने अंदेशा व्यक्त किया कि अगर सरकार द्वारा भाजपा से संबंध रखने वाले अपने नफरत फैलाने वाले, भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति के नेताओं को प्रोत्साहित और सम्मानित करने से न रोका गया तो भारत की गौरवशाली परंपराएं खतरे में पड़ जांएंगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों को प्रधानमंत्री से सवाल पूछना चाहिए कि प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियां कहां हैं। पिछले कुछ वर्षों के दौरान मध्यम वर्ग के 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में क्यों धकेल दिया गया है।