फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prime minister narendra modi targets on congress in gurdaspur at thanks rally

कांग्रेस की कर्ज माफी नीति पर पीएम मोदी ने उठाए सवाल, कहा- क्या मरने के बाद लाभ पहुंचाओगे

Fri, 04 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Jan 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi targets on congress in gurdaspur at thanks rally
पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के ट्रंप कार्ड यानी कर्ज माफी को कोरा झूठ बताया है। उन्होंने यह साबित करने की कोशिश की कि कांग्रेस ने जितने बड़े वादे किए, उसकी तुलना में कर्ज माफी बहुत कम है। कृषि प्रधान सूबे पंजाब के किसानों से मुखातिब होते हुए मोदी ने यह साबित करने की कोशिश की कि फसलों का एमएसपी बढ़ाने वाली भाजपा ही उनकी सच्ची हितैषी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ क्या किया? उनकी बरसों पुरानी मांग थी कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाए। पर कांग्रेस सरकार इसे टालती रही। इसे पूरा करने का साहस भी एनडीए ने दिखाया।

विज्ञापन

prime minister narendra modi targets on congress in gurdaspur at thanks rally
पीएम मोदी की गुरदासपुर रैली

दो दर्जन फसलों का एमएसपी लागत का डेढ़ गुना तय हुआ है। मोदी ने व्यंग्य किया कि दो दशक तक जो किसानों के हित में फैसले नहीं ले सके, अब झूठे वादों से किसानों की आंख में धूल झोंक रहे हैं। मैं इनका पैटर्न भी आज खुल कर आपको बताना चाहता हूं। दस  साल पहले 2009 के चुनाव से पहले कांग्रेस ने कर्ज माफी का एलान किया था।

लोगों ने जम कर वोट भी दिए। किसान तो भोला होता है, कांग्रेस के सारे पाप जानते हुए भी उसने भरोसा कर लिया। जिसकी सजा आज भी देश भुगत रहा है। उस समय छह लाख करोड़ का कर्ज था, लेकिन माफी हुई सिर्फ 60 हजार करोड़ रुपये की। बाकी सारे किसान इंतजार करते रह गए।

prime minister narendra modi targets on congress in gurdaspur at thanks rally
पीएम नरेंद्र मोदी

पिछले साल इन्होंने कर्नाटक में भी कर्ज माफी का एलान किया था, पर चुनिंदा किसानों का कर्ज माफ हुआ, बाकियों के वारंट निकले। पंजाब की स्थिति भी अलग नहीं है, वादा कर वोट बटोर ले गई। पर कांग्रेसियों का ही यह दावा है कि डेढ़ साल में सिर्फ 3400 करोड़ रुपये के कर्ज ही माफ हुए हैं। इसमें भी पता नहीं कितनों को फायदा हुआ। 

कांग्रेस का इतिहास तो इसमें भी दागदार है। पहले की कर्ज माफियों में ऐसे लोगों को फायदा मिला, जिनके खेत ही नहीं थे। कांग्रेस ने खुद स्वीकार किया कि उसने ज्यादा नहीं किया। क्या यह कांग्रेस के लिए पंचवर्षीय योजना है, किसानों के मरने के बाद लाभ पहुंचाओगे क्या? ज्यादातर छोटे किसानों को बैंक से कर्ज मिलता ही नहीं। उनका कर्ज माफ नहीं होगा तो किसानों से कांग्रेस झूठ क्यों बोल रही है। गरीबी हटाओ के बाद अब कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस ठग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed