फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prime minister narendra modi rally at kotkapura of punjab for assembly eelction 2017

देश का माहौल खराब करना चाहता है पाकिस्तान, कड़ा सबक सिखाएंगेः मोदी

Mon, 30 Jan 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(पंजाब) Updated Mon, 30 Jan 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi rally at kotkapura of punjab for assembly eelction 2017
कोटकपूरा में मोदी की रैली
प्रधानमंत्री मोदी ने आज कोटकपूरा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने न कांग्रेस को छोड़ा और न ही आप को बख्शा। पाकिस्तान को भी सबक सिखाने की बात कही। पंजाब विधानसभा चुनाव में मोदी की यह दूसरी रैली है।
विज्ञापन


रैली के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष विजय सांपला भी मौजूद हैं। रैली के लिए करीब छह एकड़ में पंडाल बनाया गया है।
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाषा की मर्यादा का ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बारे में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह दुखद ही नहीं शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रकाश सिंह बादल की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से करते हुए कहा कि ये दोनों नेता सार्वजनिक जीवन में बेहद सटीक भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। लोगों का आचरण भी इनके जैसा होना चाहिए।

पाकिस्तान को रोकने के लिए मजबूत सरकार जरूरी है

prime minister narendra modi rally at kotkapura of punjab for assembly eelction 2017
कोटकपूरा में मोदी की रैली
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पूरे देश का भाग्य जुड़ा हुआ है। पंजाब सरहदी राज्य है। पाकिस्तान भारत और पंजाब में आतंक फैलाना चाहता है। ऐसे में एक मजबूत सरकार की जरूरत है और उसके लिए लोगों का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने श्री गुरुग्रंथ साहिब का अपमान किए जाने के मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथों की बेअदबी करने वालों को छोड़ा नही जाएगा। सीबीआई जांच कराकर आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी।

मोदी ने कहा कि अकाली दल किसानों की पार्टी है। अकाली दल किसानों की सेवा करता रहा है। अकाली दल किसानों का हितैषी है और किसानों के लिए काम करता रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि आप बादल साहब को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं।

मोदी ने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुए, बीजेपी उसे सात साल में पूरा करने का दम रखती है। इसलिए  आने वाली 4 तारीख को उन्हें वोट देकर बहुमत से जिताएं, ताकि वे आपकी सेवा कर सकें। आपके सपनों को पूरा कर सकें।

मुख्यमंत्री बादल ने कांग्रेस को खूब कोसा

prime minister narendra modi rally at kotkapura of punjab for assembly eelction 2017
पीएम मोदी और बादल - फोटो : अमर उजाला
रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए बेहद अहम और सबसे बड़ा मुद्दा है, विकास और अमन-शांति। प्रदेश में बहुत मुश्किल से अमन-शांति आई है और कुछ लोग इसे खत्म करने में जुटे हैं। ऐसे में बहुत सोच समझ कर वोट दें, ताकि सही लोग सत्ता में आ सकें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब पर मुगलों और अंग्रेजों से भी बदतर जुल्म किए हैं। कांग्रेस ने श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला करवा दिया। तोप और गोलियां चलवा दीं। कांग्रेस ने राजनीतिक और आर्थिक रूप से भी पंजाब को नुकसान पहुंचाया। उसने प्रदेश का पानी दूसरों को देने की साजिश रची। उसने राज्य की राजधानी चंडीगढ़ को भी छीनने की कोशिश की।

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी खासकर अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमले किए। उन्होंने केजरीवाल को धोखा देना वाला नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आतंकी संगठनों की मदद से पंजाब की सत्ता पर कब्जा करने चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि विरोधी अकाली दल पर बेअदबी का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बेअदबी की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed