{"_id":"572cc08a4f1c1b61145ce844","slug":"prime-minister-narendra-modi-pm-modi-chandigarh-visit-world-yoga-day-capitol-complex-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक कैपिटल कॉम्पलैक्स में योग करेंगे मोदी, ये रहा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक कैपिटल कॉम्पलैक्स में योग करेंगे मोदी, ये रहा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi with Union Agriculture and Farmers Welfare Minister Radha Mohan Singh
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड योगा डे पर प्रधानमंत्री मंत्री चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में 30 हजार लोगों के साथ योगा करेंगे। इसके लिए शेड्यूल जारी हो गया है। वर्ल्ड हेरिटेज के लिए नामांकित कैपिटल कॉम्प्लेक्स के 12 लाख स्क्वेयर फुट एरिया में यह भव्य आयोजन होगा। यूटी प्रशासन ने आयुष मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही शुक्रवार को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी हायर करने के लिए ई-टेंडर भी जारी कर दिया।
16 मई को यह ऑनलाइन बिड बंद हो जाएगी। इससे पहले 10 मई को प्री-बिड भी होगी। पूरे आयोजन के लिए प्रशासन एक ही एजेंसी हायर करेगा, जो मंच से लेकर आयोजन स्थल को तैयार करे और सभी जरूरत की चीजें मुहैया कराए।
19 जून दोपहर 12 बजे तक एजेंसी को आयोजन स्थल की सभी व्यवस्थाएं पूरी करनी होगी। प्रशासन ने 30 हजार लोगों के लिए इंतजाम करने के हिसाब से टेंडर जारी किया है। टेंडर के अनुसार वही एजेंसी बिड में भाग ले सकती है, जिसने पहले कोई इतना बड़ा कार्यक्रम कराया हो।

कार्यक्रम के लिए दो दिन होगी रिहर्सल
अस्सी घाट पर संबोधित करते पीएम मोदी।
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक ही आयोजित होगा। इससे पहले दो दिन 19 और 20 जून को 10 हजार प्रतिभागियों की रिहर्सल भी होगी। 19 को रिहर्सल शाम 6 से 7 बजे तक और 20 जून को फाइनल रिहर्सल सुबह 7 से 8 बजे ही होगी। रिहर्सल भी मुख्य कार्यक्रम की तरह ही होगी, जिसमें पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी।
एजेंसी को आयोजन के बाद सफाई भी करवानी होगी
प्रशासन ने अपने टेंडर में यह भी साफ किया है कि टी-शर्ट, योगा मैट, ग्रीन मैट, बैनर्स, पानी की बोतल और अंग वस्त्र इत्यादि सब मेड इन इंडिया होगा। इतना ही नहीं एजेंसी को इसके लिए सर्टिफिकेट भी देना होगा। इससे पहले दिल्ली में हुए आयोजन के दौरान मेड इन चाइना सामान की वजह से मामला काफी विवादों में रहा था। इसके बाद आयुष मंत्रालय के निर्देशों पर टेंडर में ही मेड इन इंडिया सामान की मांग रखी गई है। इसके अलावा कार्यक्रम का समापन होने पर पूरे आयोजन स्थल की सफाई भी एजेंसी को ही करानी होगी।

ई-टेंडर में इन चीजों की मांग
pm modi
- फोटो : ani
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 60 गुणा 60 फुट का मंच बनेगा। इसमें 20 लोगों के योग कर सकने की जगह उपलब्ध रहेगी। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के हिसाब से पूरा मंच तैयार होगा। यह मंच वॉटरप्रूफ कवर्ड होगा। मंच के आगे का पूरा मैदान ऊपर से खुला होगा। मंच योग्य स्ट्रक्चर इंजीनियर से बनवाना होगा। स्ट्रक्चर डिजाइन भी प्रशासन के पास जमा कराने होंगे। एजेंसी को एसपीजी की गाइडलाइंस पर स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट भी देना होगा।
- आयोजन स्थल के 6 प्रवेश और निकास द्वार होंगे। आयोजन स्थल के दोनों ओर कपड़ों की सिक्योरिटी स्क्रीन लगी होगी। 8 गुणा 12 फुट की 40 डिजिटल प्रोजेक्शन स्क्रीन एलईडी लगेंगी।
- मीडिया और योग शिक्षकों के लिए अलग से जगह आरक्षित होगी। मीडिया के 25 गुणा 25 फुट और 16 गुणा 16 फुट की लकड़ी के प्लेटफार्म वाली जगह होगी।
- 19, 20 को रिहर्सल और 21 जून को कार्यक्रम की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। पूरे आयोजन स्थल पर मौजूद सभी लोगों और उपकरणों की भी रिकॉडिंग होगी। क्रेन और ट्रॉली रिकॉर्डिंग के लिए होंगी।
- 30 हजार लोगों के लिए 6 गुणा 2 फुट साइज के मैट उपलब्ध करवाने होंगे। सभी मैट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लोगो बना होगा। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद इस मैट को लोग साथ ही ले जा सकेंगे।
- 10 लाख स्क्वेयर फुट एरिया में ग्रीन कारपेट बिछेगा।
- 300 पोर्टेबल जैव शौचालय बनाए जाएंगे।
- 2000 किलोवॉट एंपीयर का जेनरेटर सेट लगेगा।
- वीवीआईपी और सामान्य पब्लिक को उनके स्थान पर ले जाने के लिए 100 लोग लगेंगे।
- 30 फ्लैक्स होर्डिंग्स लगेंगे। 6 गुणा 3 के 500 बैनर शहर में जगह-जगह लगाए जाएंगे।
- मेहमानों के प्रबंधन के लिए 100 सिक्योरिटी गार्ड्स लगेंगे।
- 5 हजार निमंत्रण कार्ड पार्किंग लेबल के साथ।
- अच्छे ब्रांड की आधा लीटर की 1 लाख 25 हजार पीने के पानी की बोतल।
- रिहर्सल और मुख्य कार्यक्रम के लिए हिंदी और अंग्रेजी जानने वाला एंकर उपलब्ध करवाना होगा।
- 30 हजार बैजिस।
- 300 डस्टबीन लगेंगे।
- 6 मेडिकल बूथ होंगे।
- 5000 बच्चों और 25 हजार बड़ों के लिए टीशर्ट और लोअर। जिन पर योग दिवस का लोगो बना हो। इसके अलावा 30 हजार अंगवस्त्र और नॉन वोवेन ग्रीन बैग होंगे।
- 10 सिक्योरिटी पोस्ट होंगी।