{"_id":"58ca38d34f1c1b194132a531","slug":"prime-minister-narendra-modi-congrats-amrinder-singh-on-taking-oath-as-chief-minister-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी ने कैप्टन को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी, ट्वीट करके प्रोत्साहित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी ने कैप्टन को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी, ट्वीट करके प्रोत्साहित किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कैप्टन को प्रोत्साहित किया। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने पंजाब में चुनाव जीतने पर अमरिंदर सिंह को फोन करके बधाई दी थी।
विज्ञापन
Congratulations @capt_amarinder on taking oath as CM. Wishing you the very best in working for Punjab’s development.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2017विज्ञापन
9 मंत्रियों के साथ कैप्टन ने ली पद की शपथ
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पद की गोपनीयता की शपथ ली और बता दें कि वे दूसरी बार पंजाब के सीएम बने हैं। नए मंत्रिमंडल में कैप्टन में 9 विधायकों को शामिल किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ब्रह्मा मोहिंदरा सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली।
अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र) के पद की गोपनीयता की शपथ ली। मुस्लिम समुदाय से एकमात्र बड़ी नेता हैं रजिया सुल्ताना।