फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime accused Amritpal Singh has not been arrested yet says Punjab police

Operation Amritpal: पंजाब पुलिस बोली- अभी नहीं पकड़ा गया अमृतपाल, ब्रेजा कार बरामद, गैर-जमानती वांरट भी जारी

Tue, 21 Mar 2023 05:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Mar 2023 05:55 PM IST
सार

अमृतपाल ब्रेजा कार से भागा था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। उसकी चार लोगों ने मदद की थी। आईजी गिल ने कहा कि अमृतपाल की मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबिया गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारा साहिब गया था और भागने से पहले अपने कपड़े बदले थे।

विज्ञापन
Prime accused Amritpal Singh has not been arrested yet says Punjab police
आईजी सुखचैन सिंह गिल, अमृतपाल सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

ऑपरेशन अमृतपाल पर पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश में अमन-शांति है। इस दौरान उन्होंने कुछ अहम जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के मुताबिक काम कर रही है।

विज्ञापन


लोगों को शक है लेकिन मुख्य आरोपी (अमृतपाल सिंह) अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। जैसे ही गिरफ्तारी होगी, हम आपको सूचित करेंगे। अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है और 18 मार्च को अदालत ने गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है। पंजाब पुलिस अब तक 154 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। राइफल और रिवाल्वर समेत करीब 12 हथियार भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: दुबई में ISI एजेंट से मुलाकात, जॉर्जिया में ट्रेनिंग, ऐसे बना कट्टरपंथी अमृतपाल का पंजाब प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपाल ब्रेजा कार से भागा था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। उसकी चार लोगों ने मदद की थी। आईजी गिल ने कहा कि अमृतपाल की मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबिया गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारा साहिब गया था और भागने से पहले अपने कपड़े बदले थे। पकड़े गए चारों आरोपियों से पूछताछ में यह पता चला। 

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: अमृतपाल मामले में खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल, क्या कर रही थी 80 हजार पुलिस

पुलिस ने जारी की अमृतपाल की तस्वीरें
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को ही अमृतपाल की कुछ तस्वीरों को मीडिया से साझा किया। इसमें अमृतपाल की पुरानी और नई तस्वीरें शामिल हैं। इसी के साथ लोगों से अमृतपाल सिंह को पकड़ाने में मदद की अपील भी की गई। पुलिस ने इन फोटो को पंजाब के सभी थानों, सभी राज्यों की पुलिस व एयरपोर्ट को भेजा है ताकि कहीं भी आरोपी दिखे तो उसे आसानी से दबोचा जा सके। सीमा सुरक्षा बल और एसएसबी को भी अमृतपाल सिंह की फोटो भेजी गई हैं।


अमृतपाल के परिजन भी रडार पर
सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब अमृतपाल के परिजनों की भी जांच कर रही है। इसमें उसकी पत्नी भी शामिल है। अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी माह में उससे शादी की थी। वह यूके की रहने वाली है। एजेंसियां अब उसकी पत्नी का भी रिकॉर्ड खंगाल रही हैं क्योंकि कुछ समय से यूके में खालिस्तानी गतिविधियां भी अधिक देखी गईं।

 

मनप्रीत, गुरदीप, हरप्रीत और गुरपेज को गिरफ्तार किया है। इन्हीं चारों लोगों ने अमृतपाल सिंह को ब्रेजा गाड़ी में नाका प्वाइंट से भगाने में मदद की थी। हमने वाहन, एक राइफल और अन्य उपकरण बरामद किया है। आर्म्स एक्ट पर कार्रवाई की है। आईजी सुखचैन सिंह गिल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed