फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prices of vegetable increased due to inflation

महंगाई की मार: गर्मी के कारण आपूर्ति कम होने से सब्जियों के दाम बढ़े, आटे की कीमत में भी आया उछाल

Thu, 26 Sep 2024 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 02:37 PM IST
सार

सेक्टर-26 स्थित मंडी के सब्जी विक्रेता पिंटू ने बताया कि पीछे से सब्जियों की आपूर्ति तेजी से कम हो रही है। कहा जा रहा है कि अन्य जगहों पर हुई बरसात के कारण फसल बहुत खराब हुई हैं। इसके कारण दाम में लगातार तेजी बनी हुई है।

विज्ञापन
Prices of vegetable increased due to inflation
चंडीगढ़ में सब्जियों के दाम बढ़े - फोटो : संवाद

विस्तार

महंगाई के कारण आम जनता परेशान है। कभी तेल-रिफाइंड तो कभी प्याज और टमाटर पर छाई महंगाई लोगों के लिए परेशानी बन गई है। इन दिनों सब्जियों के दाम में आई तेजी से भी लोग काफी चिंतित हैं। वहीं, महीना पहले बढ़े आटे के दाम ने भी लोग जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


अब तो यहां तक कहा जाने लगा है कि इस महंगाई के दौर में दाल तो छोड़िए सब्जी-रोटी खाना भी मुश्किल होने लगा है। स्थिति यह है कि सभी सब्जियों पर प्रति किलो 15 से 20 रुपये की तेजी आई है। मौजूदा समय में सिर्फ मिर्ची, आलू और घीया 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। अन्य सभी सब्जियां 60 से 120 रुपये किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित मंडी के सब्जी विक्रेता पिंटू ने बताया कि पीछे से सब्जियों की आपूर्ति तेजी से कम हो रही है। कहा जा रहा है कि अन्य जगहों पर हुई बरसात के कारण फसल बहुत खराब हुई हैं। इसके कारण दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। वहीं, जो माल मंडी में पहुंच रहा है, उसमें से काफी गर्मी और उमस के कारण रास्ते में ही खराब हो जा रहा है। सब्जियों की कीमत में तेजी के लिए यह कारण भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या खाएं और क्या बचाएं 
सेक्टर-19 निवासी सुरभि का कहना है कि महंगाई के कारण स्थिति खराब होती जा रही है। पिछली बार सब्जियां कब सस्ती हुई थी याद ही नहीं रहा। सेक्टर-45 निवासी ममता सिंह ने बताया कि टमाटर, प्याज, भिंडी, शिमला मिर्च, गोभी यह सभी सब्जियां महंगाई के कारण खाना कम कर दिया है। एक बात समझ में नहीं आ रही है कि आलू खाकर कोई कब तक स्वस्थ रह सकता है। सरकार को महंगाई से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।


आटा का भाव भी बढ़ा
ऑल इंडिया रिटेल किरयाना एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आटे के 10 किलो के पैकेट पर 30 से 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले जो चक्की का आटा 330 रुपये का 10 किलो मिलता था। वह 360 से 370 पर पहुंच गया है।

सब्जियों पर छाई महंगाई
सब्जी                      कीमत प्रति किलो

गोभी                         120 रुपये
शिमला मिर्च               140 रुपये
टमाटर                       70-80 रुपये
भिंडी                         70 से 80 रुपये
तोरई                          70 रुपये
धनिया पत्ती                200 रुपये
मिर्ची                          40 रुपये
अदरक                        90 रुपये
आलू                          40 रुपये
बैंगन                         60 रुपये
खीरा                         60 रुपये
घीया                        40 रुपये
प्याज                       70 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed