फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prices of green vegetables fell along with tomatoes, the public breathed a sigh of relief

Chandigarh News: टमाटर के साथ गिरे हरी सब्जियों के भी भाव, जनता ने ली राहत की सांस

Mon, 04 Sep 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Prices of green vegetables fell along with tomatoes, the public breathed a sigh of relief
चंडीगढ़। टमाटर की लाली अब फिकी पड़ने लगी है। दो महीने के बीच 500 रुपये से 200 रुपये तक सफर तय कर चुका टमाटर अब मंदी की ओर है। मौजूदा समय में टमाटर फुटकर में 40 से 50 रुपये किलो पर आ गया है। वहीं, क्रेट में भी इसकी कीमत घटकर 600 रुपये पर आ गई है। टमाटर के साथ ही हरी सब्जियों की कीमत भी तेजी से कम हुई है। महज एक हफ्ते के बीच सब्जियों के रेट में काफी मंदी आई है। इससे जनता ने राहत की सांस ली है। वहीं, मंडी के आढ़तियों का कहना है कि यह राहत जारी रहेगी, क्योंकि आवक अब प्रभावित नहीं हो रही है। सेक्टर-34 की अपनी मंडी के सब्जी विक्रेता विक्रम ने बताया कि सेक्टर- 26 की मंडी में टमाटर के साथ ही हरी सब्जियों की आवक पिछले कुछ दिनों की तुलना में बेहतर हुई है। इसका असर कीमत पर साफ नजर आने लगा है। जो टमाटर चंद दिनों पहले तक 70 से 80 रुपये किलो था वो 40 रुपये पर आ गया है। ठीक ऐसे ही 80 से 90 रुपये किलो बिक रही गोभी 50 पर आ गई है। अन्य सब्जियों के रेट में भी काफी मंदी आई है। वहीं, सेक्टर-26 सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बृजमोहन राजू का कहना है कि हिमाचल, पंजाब के साथ ही बेंगलूरु, नासिक से आवक काफी बेहतर हुआ है। इसका सीधा असर रेट पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में अभी और रेट कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इनसेट-
टमाटर की खरीद हो गई शुरू
हमने तो टमाटर खाना बंद कर दिया था। अब जाकर लगभग दो महीने बाद टमाटर मंगाया है। अब तो यही उम्मीद कर रहे हैं कि दोबारा टमाटर की वैसी महंगाई कभी न आए।
-विभा सिंह, सेक्टर-15

बरसात के दौरान सब्जियों के दाम तो हर साल बढ़ते हैं। लेकिन इस बार टमाटर के कारण किचन का पूरा बजट बिगड़ गया था। गनीमत है कि अब टमाटर के साथ सब्जियों की कीमत में राहत मिलने लगी है।
विज्ञापन

-नीतू वर्मा, सेक्टर 19

इनसेट-
एक हफ्ते में इतना कम हुआ रेट
सब्जी मौजूदा रेट एक हफ्ते पहले (दर किलो में)
टमाटर 40 से 50 रुपये 80 से 90 रुपये
गोभी 50 रुपये 70 से 80 रुपये
भिंडी 40 से 50 रुपये 60 से 70 रुपये
लौकी 50 से 60 रुपये 30 से 40 रुपये
तोरई 30 से 40 रुपये 50 से 60 रुपये
खीरा 40 से 50 रुपये 50 से 60 रुपये
अदरक 150 रुपये 180 से 190 रुपये
प्याज- 25 रुपये 35 से 40 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed