{"_id":"67f18f495ba731b2dd093421","slug":"prices-fell-sharply-silver-became-cheaper-by-rs-10000-and-gold-by-rs-2500-in-two-days-chandigarh-news-c-16-pkl1091-675299-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तेजी से गिरा भाव, दो दिन में चांदी 10 हजार और सोना 2500 रुपये सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तेजी से गिरा भाव, दो दिन में चांदी 10 हजार और सोना 2500 रुपये सस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सोना और चांदी का भाव दो दिन में तेजी से गिरा है। सोना करीब 2500 और चांदी 10 हजार रुपये सस्ती हुई है। जानकारों का कहना है कि बाजार में अनिश्चितता बनी रहेगी। 2 अप्रैल तक चांदी का भाव 1.1 लाख रुपये प्रति किलो था, शनिवार को बाजार खुला तो वह अब गिरकर 91 हजार रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। इसके अलावा सोना भी 94 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) से कम होकर 91 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
पिछले 15 महीने में चांदी और सोने का भाव करीब 32 हजार रुपये तक बढ़ गया था। 1 जनवरी 2024 में चांदी 70 हजार रुपये था जो 1.2 लाख रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, सोना भी 15 महीने पहले 62 हजार रुपये था और उसका भाव 94 हजार रुपये तक पहुंच गया। हालांकि अब दोनों के दामों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अमेरिका के टैरिफ नीति का असर
सुंदर ज्वेलर के एमडी महेंद्र खुराना का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति की वजह से यह असर देखने को मिला है। इसके अलावा चांदी का इस्तेमाल उद्योगों में भी काफी होेता है। चांदी की औद्योगिक मांग खासकर सोलर पैनल और इलेक्ट्रानिक्स में बहुत है। वहां इस समय काफी मंदी है। मांग कम होने से भाव गिरा है।
विज्ञापन
चांदी में आने वाले दिनों में आ सकता उछाल
ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के सदस्य राहुल गुप्ता का कहना है कि उम्मीद थी कि सभी सामान की तरह अमेरिका चांदी और सोने पर भी टैरिफ लगाएगा। इसकी वजह से लोगों का निवेश सोने और चांदी में बढ़ रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टैरिफ नहीं लगा। इसकी वजह से दो दिन में भाव गिर गया। पिछले कुछ समय में पूरी दुनिया के पैमाने पर सबसे ज्यादा निवेश सोने और चांदी में बढ़ा था। उम्मीद है कि अभी आने वाले दिनों में रेट चांदी का भाव बढ़ेगा। हालांकि अभी कुछ दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहेगा।
300 दुकानों से 30 करोड़ रुपये का कारोबार
चंडीगढ़ में करीब 300 दुकानें ऐसी हैं जहां सोने और चांदी का कारोबार होता है। जानकारों कहना है कि इससे करीब 30 करोड़ रुपये का बिक्री होती है। कारोबारियों का कहना है कि अगर रेट ऐसे ही गिरता है तो आम आदमी सोने और चांदी की खरीददारी तेजी से कर सकता है।