{"_id":"dac360f25292d20902d1029a9892377d","slug":"prices-dry-fruits-sweat-market-festival-batala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वों के दौर में पसीने छुड़ा रहे ड्राई फ्रूट के दाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वों के दौर में पसीने छुड़ा रहे ड्राई फ्रूट के दाम
बटाला।
Updated Sat, 11 Oct 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वों के इस दौर में ड्राई फ्रूट के दाम पसीने छुड़ा रहे हैं। गिफ्ट के तौर पर ड्राई फ्रूट देने-लेने के चलन के बीच इनकी कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। ऐसे में खास तौर से अखरोट, बादाम और सौंगी की खरीदारी आम लोगों के लिए बेहद कठिन हो गई है।
विशेष रूप से दीपावली के पर्व पर न केवल मिठाइयों बल्कि ड्राई फ्रूट के डिब्बों को भी गिफ्ट के रूप में देने-लेने की परंपरा समाज में जोर पकड़ चुकी है। जबकि करीब एक दशक पहले ऐसा नहीं था। ड्राई फ्रूट वाले गिफ्ट का नया ट्रेंड आज इस हद तक बढ़ चुका है कि मांग बढ़ने के कारण इसके बाजार-भाव में अप्रत्याशित उछाल आया है। ड्राई फ्रूट के भाव में उम्मीद से कहीं अधिक उछाल से संभावना जताई जा रही है कि इस बार कई लोगों के लिए ऐसे गिफ्ट भेंट करने के अरमान धरे के धरे ही रह जाएंगे।
विजय बेकरी के मालिक मदन सिंह और रजवंत सिंह ने बताया कि वह त्यौहारों को देख कर ड्राई फ्रूट के डब्बों की पैकिंग तो तैयार कर रहें हैं, मगर इसकी कीमतें आसमान छूने की वजह से शायद इस बार ड्राई फ्रूट की ब्रिकी कम हो सकती है। उन्होंने बताया कि जो अमेरिकन बादाम की गिरी पिछले साल 550 रुपये प्रति किलो उपलब्ध थी, वह आज 730 रुपये किलो उपलब्ध है।
विज्ञापन
वहीं अखरोट की कीमत में तो आग ही लग गई है। कश्मीरी अखरोट की गिरी पिछले वर्ष जहां 1000 रुपये प्रति किलो थी, अब वह 1800 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है। इसके अलावा सौंगी जिसका भाव पिछले साल 150 रुपये प्रति किलो था, अब उसकी कीमत 320 रुपये प्रति किलो हो गई है।
कीमतों पर घाटी की बाढ़ का असर
ड्राई फ्रूट की कीमतों में उछाल का एक कारण जम्मू-कश्मीर में बाढ़ की त्रासदी को भी बताया जा रहा है। बाढ़ में वहां ड्राई फ्रूट की की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई थी। काबिलेगौर है कि जम्मू-कश्मीर में बादाम, अखरोट, सौंगी की बेहतर उपज होती है। जिन लोगों ने पहले से ही ड्राई फ्रूट को स्टोर कर रखा था, वह अब इसे महंगे भाव में बेचकर चांदी काट रहे हैं।