फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Price of Vegetables increasing in chandigarh

चंडीगढ़ में फलों से महंगी हुई सब्जियां: आम 60 तो भिंडी 80 रुपये किलो... आवक कम होने से दाम में आ रहा उछाल

Sat, 06 Jul 2024 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 11:40 AM IST
सार

चंडीगढ़ में सब्जियों की महंगाई का आलम यह है कि ये फलों से ज्यादा महंगी बिक रही हैं। मार्केट में आम जहां 60 रुपये बिक रहा है वहीं गोभी 100 और भिंडी 80 रुपये किलो है।

विज्ञापन
Price of Vegetables increasing in chandigarh
चंडीगढ़ में सब्जियों के दाम बढ़े - फोटो : संवाद

विस्तार

बरसात के कारण एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं सब्जियों के दाम में तेजी आ गई हैं। स्थिति यह है कि महज चंद दिनों में सब्जियों की कीमत में प्रति किलो 10 से 20 रुपये तक का इजाफा हुआ है। ऐसे में लोगों का कहना है कि सब्जियों की महंगाई के कारण लगातार स्थिति खराब हो रही है। सस्ती सब्जियां खरीदने की बात अब सपना होती जा रही है।
विज्ञापन


सेक्टर 26 स्थित मंडी के सब्जी विक्रेता पिंटू ने बताया कि बरसात के कारण आवक तेजी से प्रभावित हो रहा है। जो सब्जियां मंडी में कम आ रही हैं उनके दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं गर्मी और उमस के कारण भी सब्जियां तेजी से खराब हो रही हैं। इस कारण भी मंडी में आने के बाद दाम में तेजी आ जाती है।
विज्ञापन


वहीं अपनी मंडी के सब्जी विक्रेता सूरत कुमार का कहना है कि आवक कम होने पर सेक्टरों में सब्जी की कीमत पर ज्यादा असर पड़ता है। क्योंकि जो सब्जी 50 से 60 रुपये किलो की दर से थोक में खरीदी जाती है उसमें से कुछ किलो माल खराब भी निकलता है। जिससे दाम बढ़ जाता है। ऐसे में दाम में कमी आवक और सब्जी की गुणवत्ता ठीक होने पर ही कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों पर हर वक्त महंगाई का साया
सब्जियों ने तो सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। उम्मीद लगाए रहो कि अब तो सब्जी के दाम कम होंगे, लेकिन निराशा ही हाथ लगती है। बरसात में तो ऐसा लग रहा है कि कुछ समय के लिए सब्जी खाना छोड़ना पड़ेगा। - गुरमीत कौर, सेक्टर 23


कभी प्याज तो कभी टमाटर के भाव रूलाते हैं, अब बरसता में तो सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं। अगर शुरूआत में ये हाल है तो आने वाले दिनों में तो महंगाई से स्थिति खराब हो जाएगी। हमें सब्जी के विकल्प तलाशने पड़ेंगे। - सुमन सिंह, डड्डूमाजरा

चंद दिनों में रेट में इजाफा
सब्जी              पहले             अब

आलू                40              50
प्याज                40             50-55
टमाटर              50              60
घीया                50              70
अदरक             190            220
भिंडी                60             80
गोभी                80             100
खीरा                40             60-70
तोरई                 50             80
(सब्जियों के दाम प्रति किलो के अनुसार है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed