फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Previous governments demanded share from entrepreneurs, hence the exodus: Mann

उद्यमियों से हिस्सा मांगती थीं पुरानी सरकारें, इसलिए हुआ था पलायन : मान

Thu, 16 Oct 2025 09:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Previous governments demanded share from entrepreneurs, hence the exodus: Mann
फोटो समाचार- सीएम मान की
विज्ञापन

---------------------
बंगलुरु में उद्यमियों संग दो दिन की बैठक के बाद सीएम को पंजाब में निवेश बढ़ने की उम्मीद
बोले, यहां सिंगल विंडो-सिंगल पैन सिस्टम है, पहले एक खिड़की से खुलती थी भ्रष्टाचार की कई खिड़कियां
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सियासी विरोधियों की ओर से उछाले जा रहे उद्याेगों के पलायन से संबंधित मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारें उद्यमियों से हिस्सा मांगती थीं। इसी बदकिस्मती की वजह से कई उद्योग पंजाब छोड़कर अन्य राज्यों में चले गए थे।
पुरानी सरकारों के नेता उद्योगों के लाभ में अपना हिस्सा तय करते थे, वे अपने बारे में सोचते थे, पंजाबियों के बारे में नहीं। जो औद्योगिक इकाइयां बाहर गईं, वे उन्हीं नेताओं से दुखी होकर गईं। अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह सिस्टम खत्म कर दिया है और उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल दिया है। हमारी सरकार ने उद्योगों के लिए सिंगल विंडो-सिंगल पैन सिस्टम लागू किया है।
विज्ञापन

मान ने कहा कि पहली सरकारें भी सिंगल विंडो की बात करती थीं मगर उनकी सिंगल विंडों से भ्रष्टाचार की बहुत सारी खिड़कियां खुल जाती थीं। हम निवेश के लिए इंडस्ट्री के साथ सिर्फ एमओयू करने और उसका प्रचार करने में विश्वास नहीं रखते। हम निवेशकों से पूछते हैं कि आप किस दिन पंजाब आएंगे, हमारे लाइजनिंग अफसर आपके लिए तैयार रहेंगे, जो आपको विभिन्न साइट दिखाएंगे। उन्हें बताया जाता है कि सूबे में बिजली सस्ती है, कोयले की कमी नहीं है, युवाओं में टैलेंट और कुशलता भरपूर है और देश की राजधानी से दिल्ली की पंजाब की रेल, एयर व रोड कनेक्टिविटी बहुत सुलभ है। इसके अलावा निवेशकों को पंजाब की खासियत और कानून व्यवस्था की जानकारी देते हैं ताकि निवेश के लिए उनका विश्वास कायम हो सके। इसी का नतीजा है कि अब तक हमारे पास सवा लाख करोड़ से अधिक का निवेश आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम का दावा है कि जो उद्योग रूठकर चले गए थे, उनमें से भी बहुत से दोबारा निवेश करने का मन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पंजाबी हैं, बहुत बार गिरे भी हैं, बहुत बार उठे भी हैं मगर जब उठते हैं, तो मुसीबतें छोटी हो जाती हैं। आज देश व विदेश की नामी-गिरामी कंपनियों में बहुत से पंजाबी है, जो अपनी कुशलता का लोहा मनवाते हैं। कई बड़ी कंपनियों के प्लांट पंजाब में है, वे भी भरोसी की वजह से टिके हैं।

इनमें टाटा स्टील प्रमुख है, जिनका जमशेदपुर के बाद दूसरा बड़ा प्लांट पंजाब में तैयार है। 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अब ये जल्द ऑपरेशनल हो जाएगा। सीएम ने कहा कि आप सरकार ने अपने कार्यकाल में दो से ढाई लाख युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार दिलवाया है। उम्मीद करते हैं कि बंगलुरु में उद्यमियों संग दो दिनी बैठकों के बार पंजाब में निवेश बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed