फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   press conference of SGPC chief makkar, staff gave resignation, dispute

SGPC की प्रेस कांफ्रेस में स्टाफ ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Sat, 24 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 24 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
press conference of SGPC chief makkar, staff gave resignation, dispute

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और फिर एसजीपीसी की तरफ से पंज प्यारों को निलंबित करने के विरोध में शुक्रवार को एसजीपीसी के एक कर्मचारी ने अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ के सामने इस्तीफा फेंक दिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


मक्कड़ उस समय प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। एसजीपीसी में डाटा एंट्री ऑपरेटर रमनदीप सिंह वहां पहुंचा और मक्कड़ के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। उसे एसजीपीसी  की टास्क फोर्स ने पकड़ लिया। रमनदीप ने कहा कि आज जो कुछ भी एसजीपीसी में हो रहा है, वह सब कुछ गलत है।
विज्ञापन


इसके जिम्मेदार मक्कड़ हैं। पंज प्यारों को निलंबित करके एसजीपीसी ने ठीक नहीं किया है। उसे आज ऐसा महसूस हुआ कि वह एसजीपीसी और गुरु घर की नहीं बल्कि मक्कड़ की नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब देखकर मक्कड़ समेत वहां मौजूद सभी अधिकारी हैरान रह गए। मक्कड़ ने उसी समय अधिकारियों को उसे बर्खास्त करने के आदेश दिए।

पंज प्यारों के गुरमते को मक्कड़ ने किया रद्द

press conference of SGPC chief makkar, staff gave resignation, dispute

उधर एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने निलंबित पंज प्यारों की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए गुरमते को पूरी तरह रद्द कर दिया है। पंज प्यारों की ओर से एसजीपीसी को पांच जत्थेदारों के त्यागपत्र लेने के जो आदेश दिए गए हैं, उन आदेशों को मानने से भी मक्कड़ ने इनकार कर दिया है।

शुक्रवार को मीडिया के साथ बातचीत में मक्कड़ ने स्पष्ट किया कि श्री अकाल तख्त साहिब के पंज प्यारे एसजीपीसी के कर्मचारी हैं। उन्हें पांच जत्थेदारों को गैर संवैधानिक ढंग से तलब करने के आरोपों के तहत निलंबित किया  गया था।

निलंबित किए गए पंज प्यारों के पास किसी भी तरह का हुक्मनामा जारी करने, कोई गुरमता करने या कौम के नाम कोई संदेश जारी करने का अधिकार नहीं है। इस तरह का कोई प्रावधान भी एसजीपीसी के संविधान में नहीं है। इसलिए पंज प्यारों के गुरमते को मानने से एसजीपीसी इंकार करती है।

मक्कड़ ने कहा कि किसी भी तरह का हुकमनामा जारी करने का अधिकार सिर्फ तख्तों के जत्थेदारों के पास ही है। जत्थेदार ही कौम के  नाम कोई संदेश या हुकमनामा जारी कर सकते हैं। पंज प्यारों ने सिख कौम की इन परंपराओं को नजरंदाज किया है। पहले भी पंज प्यारों ने 21 अक्तूबर को मनमर्जी करते हुए पांच तख्तों के जत्थेदारों को तलब किया था।

इसी कारण उनको निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पंथक समस्या पर विचार करने के लिए अब 26 अक्तूबर को एसजीपीसी की अंतरिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इस  अवसर पर उनके साथ एसजीपीसी के मुख्य सचिव हरचरण सिंह और सदस्य दियाल सिंह कोलियांवाली भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed