फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babbar Khalsa International is behind the Mohali attack

मोहाली ब्लास्ट में खुलासा: पाकिस्तान आईएसआई और बब्बर खालसा ने करवाया था हमला, कनाडा में बैठा लखबीर सिंह था मास्टरमाइंड

Fri, 13 May 2022 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 May 2022 04:20 PM IST
सार

डीजीपी ने बताया कि 2017 में कनाडा में शिफ्ट हुआ लखबीर सिंह इसका मुख्य साजिशकर्ता है। वहीं जगदीप सिंह कंग आतंकियों का लोकल कांटेक्ट था।  

विज्ञापन
Babbar Khalsa International is behind the Mohali attack
मोहाली में ग्रेनेड अटैक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और पंजाब के गैंगस्टरों ने अंजाम दिया था। पंजाब डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि हमले की साजिश पंजाब के नामी गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने रची थी। वह इस समय कनाडा में है। लखबीर पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी है, जिसका नाम पिछले दिनों पंजाब में हुए आतंकी हमलों में सामने आया था।

विज्ञापन


अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। छठा आरोपी किसी दूसरे मामले में फरीदकोट पुलिस की गिरफ्त में है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि रॉकेट दागने वाले तीन आरोपी पकड़ से बाहर हैं। उनकी पहचान हो चुकी है। एक का नाम चरथ सिंह है, जो तरनतारन का रहने वाला है। उस पर हत्या व अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली हमले की पूरी साजिश का खुलासा करते हुए डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि इस हमले को किसने अंजाम दिया। किसके इशारे पर हुआ। किसने सहयोग दिया। किसने रेकी की। हथियार कैसे पहुंचे, ये सब बातें जांच में अब स्पष्ट हो चुकी हैं। गिरफ्तार किए लोगों में मोहाली का जगदीप सिंह कंग, अमृतसर का कंवरजीत सिंह उर्फ कंवर बाठ, तरनतारन का बलजिंदर सिंह उर्फ रैंबो, बलजीत कौर सुखी और अनंतदीप सिंह उर्फ सोनू है। छठा आरोपी निशान सिंह है, जो फरीदकोट पुलिस की गिरफ्त में है।


डीजीपी ने बताया कि विदेश में बैठे आरोपियों ने हमले के लिए स्थानीय नेटवर्क को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) के अलावा अन्य हथियार उपलब्ध कराए। आरोपियों से एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर और हैचबैक मारुति स्विफ्ट सहित दो कारें बरामद हुई हैं। डीजीपी ने यह भी बताया कि जिन दो अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है, उसे लेकर बिहार के औरेया जिले के निवासी मो. नसीम आलम और मो. शराफ राज को नोएडा से पूछताछ के लिए पकड़ा गया है, क्योंकि यह दोनों अज्ञात हमलावरों के संपर्क में पाए गए हैं।

इस तरह अंजाम दिया गया आतंकी हमला

  • लखबीर सिंह लांडा  मुख्य साजिश कर्ता है। 
  • निशान सिंह ने लांडा के निर्देश पर तरनतारन में तय स्थान से रॉकेट चलित ग्रेनेड प्राप्त किया। 
  • बलजिंदर उर्फ रैंबो ने निशान सिंह के कहने पर चरथ सिंह और उसके दो साथियों को ग्रेनेड व एके 47 पहुंचाया।
  • अमृतसर में कंवरजीत बाठ और बलजीत कौर ने आरपीजी दागने वाले दो आरोपियों को ठहराने में मदद की 
  • निशान सिंह का साला अनंत दीप आरोपियों को रसद व अन्य चीजें मुहैया करवाता था।
  • मोहाली के जगदीप सिंह और चरथ सिंह ने खुफिया मुख्यालय की रेकी की।
  • दस मई को चरथ सिंह ने अन्य दो आरोपियों के साथ मिलकर खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी दागा।

कौन है लखबीर सिंह लांडा

लखबीर सिंह लांडा (33) तरनतारन का मूल निवासी है और पुराना गैंगस्टर है। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह 2017 में कनाडा भाग गया था। उसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कनाडा में रहकर पंजाब में डॉक्टरों, व्यापारियों और गायकों को वसूली के लिए धमकाता रहा है। पाकिस्तान में छिपे वांछित गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का वह करीबी सहयोगी है, जो पाकिस्तान में वधावा सिंह और आईएसआई की साठगांठ के तहत सक्रिय है। लंडा ने रिंदा और वधावा सिंह के जरिये बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ हाथ मिलाया था। लंडा के खिलाफ पिछले साल भी पंजाब में वसूली के कई मामले दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed