Chandigarh: कुलदीप बिश्नोई के आरोपों पर बोले भूपेंद्र हुड्डा, मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करने की मांग की है। उन्होंने मांग की कि अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लिया जाए। यह योजना युवाओं व देशहित में नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को कुलदीप बिश्नोई के आरोपों पर कहा कि मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि मुझे जनता का सर्टिफिकेट चाहिए। वहीं सीएम मनोहर लाल के बारे में उन्होंने कहा कि यदि वे कांग्रेस में शामिल होना चाहें, तो उनका स्वागत है।
हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को अनावश्यक तौर पर ईडी परेशान कर रही है। कांग्रेस नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस 20 जून को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देगी, जिसमें हरियाणा के नेता भी शामिल होंगे। हुड्डा ने कहा कि शनिवार को कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा है। उसमें केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करने की मांग की है। अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लिया जाए, इसके लिए अलग से ज्ञापन सौंपा गया है। यह योजना युवाओं व देशहित में नहीं है। सेना में सुधार होने चाहिए, लेकिन इस तरह की योजनाएं बेतुकी हैं।