फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Press Conference of CM Charanjit Channi

पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम चन्नी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गिनवाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

Thu, 02 Dec 2021 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 10:33 AM IST
सार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चन्नी मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से अपनी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और उठाए गए जन-समर्थक कदमों का विवरण प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
Press Conference of CM Charanjit Channi
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : twitter @CHARANJITCHANNI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विरोधियों को चुनौती दी है कि वह उनकी सरकार का कोई एक भी फैसला या घोषणा बताएं जो जमीनी स्तर पर लागू न हुआ हो। बहुत कम समय मिलने के बावजूद उनकी सरकार बाकी रहते मसले हल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन


20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद संभालने से लेकर अब तक 72 दिनों में लिए गए फैसलों और घोषणाओं संबंधी अपनी सरकार की प्रगति पर रिपोर्ट पेश करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि लगभग 60 फैसलों को जमीनी स्तर पर लागू किया जा चुका है। मेरी सरकारी की शानदार कारगुजारी के चलते अब मैं ‘विश्वासजीत सिंह’ कहलवाने का हकदार हूं न कि ‘एलानजीत सिंह’ जैसा कि विपक्ष मुझे कहता है।
विज्ञापन


आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि हालांकि उन्हें आलोचना पसंद है लेकिन सिर्फ आलोचना के लिए आलोचना करना पूरी तरह अनैतिक और अनावश्यक है। उन्होंने केजरीवाल को सलाह दी कि उनके जन समर्थक एजेंडे से ईर्ष्या करने के बजाय बराबरी कर उसे अपने राज्य दिल्ली में भी लागू करें। पंजाब सरकार ‘चन्नी सरकार’ नहीं बल्कि ‘अच्छी सरकार’ है, क्योंकि हम आम लोगों का भरोसा जीतने के लिए उनकी सेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में सीएम चेहरा नहीं हूं: चन्नी

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे सीएम बना दिया, जबकि मैंने इसके लिए कभी नहीं कहा था। अगले विधानसभा चुनाव के  बाद पार्टी तय करेगी कि किसे सीएम बनाना है, फिलहाल मैं खुद को सीएम चेहरा नहीं मानता। पार्टी जो फैसला करेगी, मुझे मंजूर होगा। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उस जिम्मेदारी को निभाऊंगा। मैं हर जगह कामयाब रहा हूं लेकिन मैं किसी पद का दावेदार नहीं हूं।

सिद्धू मेरे बड़े भाई, कोई विवाद नहीं: चन्नी

मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू से विवाद पर कहा कि सिद्धू उनके बड़े भाई हैं और पार्टी के प्रधान हैं। दोनों ही पार्टी के अधीन काम करते हैं। ऐसे में पार्टी जो भी निर्देश देगी, वही करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने जो भी काम किए हैं, वह सब दिखा दिए हैं। इससे नवजोत सिद्धू को स्पष्ट हो गया होगा कि सरकार क्या कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed