{"_id":"fc337e2d1b677839fc12908d08bf0f15","slug":"president-s-police-medal-to-ig-rp-upadhyay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी आरपी उपाध्याय को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी आरपी उपाध्याय को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Jan 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर यूटी पुलिस के आईजी आरपी उपाध्याय को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से प्रशासन सम्मानित किया गया। उन्हें यह मेडल विशेष कार्यों के लिए दिया गगा। आईजी आरपी उपाध्याय को इससे पहले 2006 में साहसिक कार्यों के लिए पुलिस मेडल और 2008 में बेहतर सेवा के लिए पुलिस मेडल मिल चुका है।
विज्ञापन
वहीं, दो महिला इंस्पेक्टर सीता देवी और कुलबीर कौर को भी पुलिस विभाग में बेहतर सेवा देने के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया।
सीता देवी वर्ष-1989 में चंडीगढ़ पुलिस में बतौर एएसआई भर्ती हुई थीं। उन्हें प्रशासन द्वारा इससे पहले भी 2007 में बेहतर सेवा और 2011 में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं, इंस्पेक्टर कुलबीर कौर को भी वर्ष 2010 में बेहतर सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। इंस्पेक्टर कुलबीर कौर वर्ष 1992 में चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई भर्ती हुई थीं।
विज्ञापन