{"_id":"637273f4bec56b3fbf47f8fc","slug":"president-draupadi-murmu-to-attend-gita-jayanti-festival-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जयंती महोत्सव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत, रामकथा कहेंगे मुरारी बापू, भव्य होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जयंती महोत्सव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत, रामकथा कहेंगे मुरारी बापू, भव्य होगा आयोजन
Mon, 14 Nov 2022 10:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:31 PM IST
सार
19 नवंबर से 27 नवंबर तक संत मुरारी बापू जी द्वारा ब्रह्म सरोवर पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा ज्योतिसर में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की 50 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश-विदेश के लोगों को गीता जयंती समारोह में कुरुक्षेत्र आने का निमंत्रण दिया है। हिमाचल से लेकर कश्मीर तक जाने वाले पयर्टकों को यह स्थान अपनी तरफ आकर्षित करेगा, इसकी व्यवस्था की जा रही है। ज्योतिसर में 250 करोड़ की लागत से भव्य संग्रहालय बनेगा। जिसमें आने के बाद यह एहसास होगा कि वास्तव में महाभारत कालीन कुरुक्षेत्र की धरती पर खड़े हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा आगमन भी होगा।
विज्ञापन
यहां हरियाणा निवास पर पत्रकारों से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटक भी आकर्षित होंगे। गीता स्थली कुरुक्षेत्र आस्था और पर्यटन का संगम है। पिछले दिनों पवित्र तीर्थ ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की मूर्ति का अनावरण किया गया था। अब जल्द ही यहां पर थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखने को मिलेगा। इसका लगभग कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में इस शो का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ-साथ यहां 250 करोड़ की लागत से संग्रहालय भी बनाया जा रहा हैं। जहां पर वर्चुअल महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता से जुड़े प्रसंगों को दिखाया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक जैसे ऑगमेंटेड रियलिटी, होलोग्राफिक इमेज, रोबोटिक और ड्रोन आदि का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 नवंबर से 06 दिसंबर तक गीता जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में सरस और शिल्प मेले के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा आगमन होगा। उनके द्वारा 29 नवम्बर को ब्रह्म सरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन से मुख्य कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। 19 नवंबर से 27 नवंबर तक संत मुरारी बापू जी द्वारा ब्रह्म सरोवर पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा ज्योतिसर में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की 50 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया गया है, जिस पर 3डी मैपिंग टैक्नॉलोजी के माध्यम से गीता पर आधारित मल्टीमीडिया शो का उद्घाटन किया जाएगा।