{"_id":"631664bfea0ac820fa7a4fa7","slug":"president-draupadi-murmu-honored-principal-seema-rani-with-national-award-chandigarh-news-pkl461511165","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने प्रिंसिपल सीमा रानी को नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति ने प्रिंसिपल सीमा रानी को नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएसएस धनास की प्रिंसिपल सीमा रानी को सोमवार को शिक्षक दिवस पर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सीमा रानी को मेरिट सर्टिफिकेट, 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार और रजद पदक देकर सम्मानित किया। बता दें चंडीगढ़ की झोली में पांच साल बाद यह अवॉर्ड आया है।
छात्रों का समग्र विकास उद्देश्य
सीमा रानी ने साल 1996 में अंग्रेजी शिक्षिका के पद पर नौकरी शुरू की थी। शहर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ाने के बाद 2018 में जीएमएसएसएस धनास में प्रिंसिपल के पद पर ज्वॉइन किया। ज्वॉइनिंग के बाद से स्कूल में लगातार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। 2019-20 में 2922 छात्र और आज स्कूल में छात्रों की संख्या 3500 से अधिक है। स्कूल को डबल शिफ्ट में चलाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर दिया है।