फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   present of information technology center to panchkula by minister

पंचकूला को मंत्री से मिला सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र, 200 CHC

Sun, 28 Feb 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 28 Feb 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
present of information technology center to panchkula by minister

हरियाणा के पंचकूला जिले को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया तथा सूचना प्रौद्योगिकी उत्कृष्ट केंद्र मिल गया है। साथ में कई अन्य सुविधाएं और योजनाएं। सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हरियाणा के लिए सूचना प्रौद्योगिकी की चार नई राष्ट्रीय परियोजनाओं की घोषणा की।

विज्ञापन


इसके तहत कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, छोटे शहरों में एक हजार सीटों की क्षमता के साथ 11 बीपीओ कॉल सेंटर, पंचकूला में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया तथा सूचना प्रौद्योगिकी उत्कृष्ट केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद शनिवार को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सूचना प्रौद्योगिकी की 5 ई-सर्विसेज का लोकार्पण करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि ई-सर्विसेज के लोकार्पण से हरियाणा में सूचना प्रौद्योगिकी के एक नए युग का सूत्रपात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन ई-सेवाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें साझा सेवा केंद्रों के माध्यम से 105 नई ई-सेवाएं, 20 विभागों की ई-सेवा एवं पोर्टल, हरियाणा माई जीओवी आधार लिंक जन्म पंजीकरण प्रणाली तथा फरीदाबाद जिले के सभी गांवों को नेशनल ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ना शामिल है।

प्रसाद ने डेढ़ वर्ष में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में
हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन उपलब्ध कराने के लिए उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस अवधि में सांझा सेवा केंद्रों की संख्या 2337 हो गई है। जो पहले मात्र 200 थी।

200 सीएचसी खुलेंगे

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग ने पंचायत एवं विकास विभाग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत 200 सीएचसी खोले जाएंगे।

6500 गांवों में बनेगा साझा सेवा केंद्र
केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हरियाणा के सभी 6500 से अधिक गांवों को नेशनल आप्टीकल फाइबर नेटवर्क से जोड़कर साझा सेवा केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बीएसएनएल वाई फाई के चार वाई फाई केंद्र व 238 हॉट स्पॉट, टूजी व थ्री जी के 1 हजार 47 नए बीटीजी केंद्र, 28 दूरभाष केंद्रों का जीर्णोद्धार, सभी डाकघरों को कोर बैंकिंग से जोड़ने की योजना है।


लोगों को घर पर मिलेंगी सेवाएं

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी से लोगों को उनके घर पर ही सेवाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिक डाटा बेस तैयार कर रही है, जिससे हरेक को आधार लिंक से जोड़ा जाएगा व हर प्रकार की योजनाओं को लाभ उसे सीधे तौर पर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed