फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prerna Puri becomes sports-education secretary, IAS Rupesh Kumar transferred to Jammu and Kashmir

Chandigarh News: खेल-शिक्षा सचिव बनीं प्रेरणा पुरी, आईएएस रुपेश कुमार का जम्मू-कश्मीर तबादला

Thu, 17 Oct 2024 06:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Prerna Puri becomes sports-education secretary, IAS Rupesh Kumar transferred to Jammu and Kashmir
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रशासन ने आईएएस रुपेश कुमार को रिलीव कर दिया है। वे अब जम्मू-कश्मीर में जॉइन करेंगे। वहीं, वरिष्ठ आईएएस प्रेरणा पुरी को कई विभाग सौंप दिए गए हैं। उन्हें शिक्षा और खेल समेत कई विभागों के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। यूटी प्रशासन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार प्रेरणा पुरी को शिक्षा और खेल के अलावा इंजीनियरिंग, खाद्य आपूर्ति विभाग, पब्लिक रिलेशन, प्रिंटिंग व स्टेशनरी और कॉरपोरेशन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कल्चर सेक्रेटरी का पद आईएएस हरि कालीकट से लेकर गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ को दिया गया है। आईएएस हरि कालीकट को आबकारी व कराधान विभाग के आयुक्त और एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं. स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सचिव की जिम्मेदारी दानिक्स कैडर के अधिकारी अमित कुमार, कोऑपरेटिव सोसाइटी के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दानिक्स कैडर के अधिकारी अखिल कुमार और हाउस अलॉटमेंट कमेटी के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी पीसीएस सौरभ अरोड़ा को दी गई है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय में वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिप्रवा लकड़ा को चंडीगढ़ का वित्त सचिव नियुक्त कर दिया है। वह जल्द ही यूटी में कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा अमित कुमार को भी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वो भी अगले कुछ दिनों में ज्वाइन कर सकते हैं। डीसी विनय प्रताप सिंह को एमएचए ने केंद्र में नियुक्त दी है। उन्हें 22 अक्तूबर से पहले जॉइन करना है इसलिए अगले एक-दो दिन में प्रशासन उन्हें भी पदमुक्त कर सकता है। अगले डीसी के लिए हरियाणा ने तीन अधिकारियों का पैनल यूटी प्रशासन को भेजा है। इसमें 2013 बैच के आईएएस निशांत कुमार यादव, अजय कुमार और वर्ष 2014 बैच के आईएएस मनोज कुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed