फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prepare manifesto by going among people, not in AC rooms: Manish Sisodia

एसी कमरों में नहीं, लोगों के बीच जाकर तैयार करते हैं घोषणा पत्र : सिसोदिया

Fri, 26 Nov 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Prepare manifesto by going among people, not in AC rooms: Manish Sisodia
चंडीगढ़। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री वीरवार को सेक्टर-31 स्थित सीआईआई में लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह बंद कमरों में बैठकर खोखले वादे नहीं करते और न ही चुनावी घोषणा पत्र तैयार करते हैं। लोगों के बीच जाकर मुद्दे तैयार करके घोषणा करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में होटल इंडस्ट्रीज, आरडब्ल्यूए, इंडस्ट्रलिस्ट, डॉक्टर, शिक्षाविद सहित तमाम वर्ग के लोग मौजूद रहे। लोगों ने शहर की बेहतरी और खूबसूरती के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और पेश आ रही समस्याएं बताईं। इस मौके पर ‘शहर आपका सुझाव आपका’ के पर्चे बांटे।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने सारे सुझावों का स्वागत करते हुए वादा किया कि सभी सुझावों को आम आदमी पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। दिल्ली मॉडल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कर को घटाकर 12-13 प्रतिशत से घटाकर महज 5 प्रतिशत किया। पांच वर्ष में दिल्ली का बजट 30 हजार करोड़ रुपये बढ़कर 60 हजार करोड़ रुपये पहुंच चुका है। निगम चुनाव जीतने के बाद एक नए चंडीगढ़ की इबारत लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर नहीं बोले शिक्षा मंत्री
मनीष सिसौदिया ने प्रेसवार्ता के दौरान पंजाब के स्कूलों पर तो खूब निशाना साधा, लेकिन चंडीगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर बहस होनी चाहिए। पंजाब का कौन-सा स्कूल है, जहां से प्रतियोगी परिक्षाओं में बच्चे निकल रहे हैं। दिल्ली में इस व्यवस्था को हमने मजबूत किया है। निगम चुनाव के बारे में पूछने पर सिसौदिया ने कहा कि आज सिर्फ शिक्षा पर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed