फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations underway to bring back stranded travelers from Dubai, raising hopes among Chandigarh student-tourists

Chandigarh News: दुबई में फंसे ट्रैवलर्स को वापस लेने की तैयारी, चंडीगढ़ के छात्र-पर्यटकों में जगी उम्मीद

Wed, 04 Mar 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to bring back stranded travelers from Dubai, raising hopes among Chandigarh student-tourists
चंडीगढ़। दुबई में फंसे हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के पर्यटकों और छात्रों के लिए राहत की खबर है। उन्हें विशेष व्यवस्थाओं के तहत स्वदेश लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि नियमित उड़ानें अभी शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन यात्रियों को आश्वस्त किया गया है कि विशेष सेवाओं के माध्यम से उन्हें दिल्ली और मुंबई उतारा जाएगा।
विज्ञापन

दुबई में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के एक मित्र ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अधिकांश छात्र घर लौटना चाहते हैं। स्थिति को लेकर सभी चिंतित जरूर हैं, लेकिन वे स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। चंडीगढ़ के ट्रैवल एजेंट अंकुश चड्ढा के अनुसार चंडीगढ़ से दुबई और अबुधाबी की उड़ानें रद्द होने के कारण यह स्थिति बनी। अब धीरे-धीरे यात्रियों की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दुबई सरकार कई यात्रियों के होटल खर्च वहन कर रही है और रद्द उड़ानों को रीशेड्यूल भी किया जा रहा है। निर्धारित स्लॉट के अनुसार यात्रियों को भारत भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

चरनप्रीत सिंह ने अंकुश चड्ढा से बातचीत में बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और जल्द ही चंडीगढ़ लौटने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दुबई में बड़ी संख्या में भारतीय यात्री हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से रवाना किया जा रहा है। शालीन और हरमन सहित अन्य यात्री भी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई यात्रियों ने रद्द करवाई यात्रा
दुबई जाने वाले कई यात्रियों ने चंडीगढ़ से अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एक समूह को दुबई होते हुए यूरोप जाना था, लेकिन दुबई की उड़ान रद्द होने और यूरोप की उड़ानों पर भी असर पड़ने के कारण उन्होंने टिकट कैंसल करवा दी।

दुबई और अबूधाबी की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
चंडीगढ़ (मोहाली) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई और अबूधाबी के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हैं। इसमें इंडिगो की फ्लाइट 6ई 1481 (चंडीगढ़-दुबई) और 6ई 1482 (दुबई-चंडीगढ़) प्रमुख रूप से शामिल हैं।


एयरलाइंस ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, उन्हें रिफंड दिया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरलाइन से पुष्टि किए बिना एयरपोर्ट न पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए एयरसेवा पोर्टल या नागरिक उड्डयन मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर (011-24604283 / 011-24632987) पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed