फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   preparations of oath ceremony of BJP new CM khattar

खट्टर कल लेंगे सीएम की शपथ, ये खास इंतजाम

Sat, 25 Oct 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 25 Oct 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
preparations of oath ceremony of BJP new CM khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्र के मंत्री एवं मुख्यमंत्रियों के साथ साथ साधु संतों के भी पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह का हजारों की संख्या में लोग गवाह बनेंगे, जिसके मद्देनजर उनमें खास उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने कहा कि कार्यक्र्तम की तैयारियों को लेकर रेड बिशप में हुई बैठक के दौरान इन पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


उधर, सुबह से ही सेक्टर-पांच के मेला ग्राउंड(सिटी सेंटर)में समारोह के आयोजन के लिए तैयारियों में प्रदेश के पुलिस अधिकारियों सहित पंचकूला के तमाम विभागों के अधिकारी भी कार्यों को अमली जामा पहनाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अ‌तिथियों की लिस्ट पूरी, ये आएंगे

preparations of oath ceremony of BJP new CM khattar

बैठक में हरियाणा की मुख्य सचिव शकुंतला जाखू, डीजीपी हरियाणा एस एन वशिष्ठ, पि्रंसिपल सेक्टरी पीडब्लयू डी. संजीव कौशल, पि्रंसिपल सचिव पीके दास, राज्यपाल की सचिव नीलम कासनी, पुलिस कमिश्नर, अंबाला  अजय सिंघल, डीसी पंचकूला डा. एस एस. फूलिया सहित अनेक प्रशासनिक उच्च अधिकारियों के अतिरिक्त सांसद रतनलाल कटारिया, भाजपा विधायक अनिल विज, पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक कालका लतिका शर्मा, विधायक एवं प्रदेश महामंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक नरायणगढ़ नायब सैनी, प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव, जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, मीडिया सह-प्रभारी संजय अहुजा एवं बी बी सिंघल सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेतागण शामिल हुये।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने भी शुक्रवार को समारोह स्थल का मुआयना कर अनिल विज से कार्यक्र्तम संबन्धि विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने जानकारी दी कि शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित प्रदेशों के मंख्यमंत्री, केंद्रीयमंत्री, भाजपा के केंद्रीय नेतागण के साथ साथ साधु संतों को भी आमंर9त किया गया है।

दो हजार वीवीआईपी, 10 हजार वीआईपी

preparations of oath ceremony of BJP new CM khattar

शपथ ग्रहण के लिए तैयार मुख्य मंच के पास ही सभी विशिष्ट अतिथियों के बैठने के लिए इंतजाम किए गए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के मुताबिक समोराह के दौरान लगभग दो हजार वी वी आई पी, 10 हजार वी आई पी सहित करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

समारोह स्थल पर प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया सहित सभी विशेंष आगन्तुकों क बैठने के लिए राजभवन की और से पास की व्यवस्था की गई है तो आम जनता को जाम के कारण परेशानी न हो इसके लिए आने वाले वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर पार्किग की व्यवस्था भी की गई हैं।

जिला अध्यक्ष विशाल सेठ ने बताया कि 26 अक्टूबर के दिन पूरे पंचकूला शहर को भाजपा के झण्डो, लडियों व बैनरों से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पानी, यातायात व अन्य व्यवस्थाओं में भाजपा के 300 कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासन का सहयोग करेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed