फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations for supply of liquor without hologram, excise department raided factory

बिना होलाग्राम के शराब सप्लाई की थी तैयारी, आबकारी विभाग ने फैक्टरी में मारा छापा

Tue, 26 May 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations for supply of liquor without hologram, excise department raided factory
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक शराब की फैक्टरी में बिना होलोग्राम के शराब सप्लाई की तैयारी की जा रही थी। आबकारी विभाग की टीम के छापे में यह खुलासा हुआ है। टीम को फैक्टरी परिसर में बिना होलोग्राम के शराब की पेटियां भी बरामद हुईं। विभाग ने नोटिस भेजकर फैक्टरी संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं दिए जाने पर फैक्टरी संचालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि चंडीगढ़ में बिना होलोग्राम के शराब की सप्लाई की जा रही है। इसको लेकर विभाग ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया था। सोमवार को विभाग की टीम को सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एमएस एनवी डिस्टिलरीज एंड वीरइस प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में बिना होलोग्राम के शराब सप्लाई की तैयारी की जा रही है। टीम ने छापा मारा, फैक्टरी परिसर में शराब की कई पेटियां बिना होलोग्राम के मिलीं। टीम ने फैक्टरी संचालक को शोकॉज नोटिस जारी कर 28 मई सुबह 11 बजे पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। यदि जवाब उचित नहीं हुआ तो संचालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

180 एमएल के 65 बॉक्स मिले
एक्साइज एंड टैक्सेशन आफिसर सतपाल गिल ने बताया कि छापे में प्लांट में रोमियो क्रेजी ब्रांड के 180 एमएल के 65 बॉक्स बिना होलोग्राम के मिले हैं, जो 30 जून तक एक्सटेंडेड एक्साइज पालिसी के नियमों के खिलाफ है, जिसके चलते ही विभाग की तरफ यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले रविवार को यूटी क्राइम ब्रांच की टीम ने क्रेजी रोमियो ब्रांड शराब के 440 अवैध बॉक्स जब्त किए थे, जिसे कंपनी द्वारा ही मैन्युफैक्चर किया जा रहा था। ड्राइवर की स्टेटमेंट के मुताबिक इसे मिल्क टैंकर में लोड करके लेकर जा रहे थे। बिना डॉक्यूमेंट, परमिट, पास के इसे गुजरात लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed