{"_id":"6add10c504607eed810ffbf0","slug":"preparations-for-chhath-puja-intensify-80000-people-expected-to-arrive-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1158388-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: छठ पूजा की तैयारी तेज, 80 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: छठ पूजा की तैयारी तेज, 80 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ की ओर से 15 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। दोनों दिन करीब 80 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य अभियंता सीबी ओझा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ न्यू लेक का निरीक्षण किया। उन्होंने सीढ़ियों की मरम्मत, साफ-सफाई, नलकूपों और शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी जरूरी काम दिवाली तक पूरे करने के निर्देश दिए।
1 नवंबर से झील में भरा जाएगा पानी: मुख्य अभियंता ने बताया कि न्यू लेक में एक नवंबर से पानी भरने का काम शुरू होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आसपास बिजली की लाइटें लगाई जाएंगी। सुरक्षा के मद्देनजर झील के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
एसोसिएशन ने रखीं मांगें: निरीक्षण के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बीके सिंह, पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा मिश्रा और सलाहकार संजय कुमार मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने अधिकारियों के साथ पूजा की व्यवस्थाओं पर चर्चा की और सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करने की मांग रखी, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।