फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation to make the new session of CCET offline

सीसीईटी का नया सत्र ऑफलाइन करने की तैयारी

Wed, 28 Jul 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Preparation to make the new session of CCET offline
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) का नया शैक्षिक सत्र ऑफलाइन शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पहले विद्यार्थियों का टीकाकरण करवाया जा रहा है। शत-प्रतिशत टीकाकरण होने के बाद छात्रों को कैंपस में आने की अनुमति होगी। हालांकि, इससे पहले दाखिले किए जाएंगे। डिग्री विंग में जेईई और डिप्लोमा में मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन होगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण दो साल से सीसीईटी का पाठ्यक्रम ऑनलाइन चल रहा है। डिग्री और डिप्लोमा विंग में 2400 विद्यार्थी हैं। हर साल परीक्षा व मेरिट के जरिए दाखिले होते हैं। काउंसिलिंग भी ऑनलाइन ही चली, लेकिन नए शैक्षिक सत्र में छात्रों को परिसर में बुलाने की योजना है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए रोस्टर भी तैयार हो सकता है। कक्षावार विद्यार्थियों को बुलाया जा सकता है। पहले एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर छात्रों के टीकाकरण का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 60 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने टीके लगवा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed