फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation of private hospitals for the provision of oxygen is in the final stage

ऑक्सीजन की व्यवस्था को लेकर निजी अस्पतालों की तैयारी अंतिम चरण में

Fri, 03 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Preparation of private hospitals for the provision of oxygen is in the final stage
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने स्वास्थ्य विभाग को हर स्तर पर तैयार रहने का निर्देश दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने स्वास्थ्य निदेशक को निजी अस्पतालों में जल्द में जल्द ऑक्सीजन की व्यवस्था बहाल कराने को कहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने ऑक्सीजन के नोडल अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह के साथ मिलकर वीरवार को निजी अस्पतालों के साथ बैठक की। इस बैठक में शामिल 90 प्रतिशत अस्पताल संचालकों ने ऑक्सीजन की व्यवस्था को पूरा करने की तैयारी अंतिम चरण में होने की जानकारी दी। वहीं, सूची में शामिल निजी अस्पतालों को कोविड वार्ड तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

बैठक में ईडन अस्पताल ने 50 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाने संबंधी जानकारी दी, जिसे 31 अक्तूबर 2021 तक लगाने की योजना थी, लेकिन कंपनी के साथ कुछ मसले के चलते यह आर्डर फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है। नया आर्डर दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीलिंग अस्पताल ने 150 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का आर्डर दिया है, जो 31 दिसंबर तक चालू हो जाएगा। मुकट हॉस्पिटल ने 140 एलपीएम का आर्डर किया है। धन्वंतरि अस्पताल की ओर से 250 एलपीएम का आर्डर देने की प्रक्रिया जारी है। लैंडमार्क अस्पताल को तुरंत पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाने को कहा गया है, हालांकि अस्पताल में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन 999 लीटर क्षमता का इंतजाम कर रहा है। चैतन्य अस्पताल ने भी 4 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकों का प्रबंध किया है। एक की क्षमता 200 लीटर है। यह टैंक शुक्रवार से संचालित होगा। अस्पताल ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भी लगाने की व्यवस्था की है। संतोख अस्पताल 200 लीटर क्षमता का एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) टैंक लगा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निजी अस्पताल अपने स्तर पर ऑक्सीजन व कोविड से बचाव की सही तरीके से तैयारियां कर रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि एक माह के बाद इसका आकलन दोबारा किया जाएगा और अगले 15 दिनों के बाद निजी अस्पतालों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed