फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   preparation for marriage, Harleen ran depositing cash

बैन का असर: शादी की तैयारियां छोड़ कैश जमा कराने दौड़ पड़ी हरलीन

Wed, 09 Nov 2016 05:41 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Nov 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
preparation for marriage, Harleen ran depositing cash
शादी की तैयारियां छोड़ कैश जमा कराने दौड़े
चंडीगढ़ सेक्टर-18 निवासी हरलीन की बुधवार को सगाई और वीरवार को शादी है। वह इसकी तैयारियों में लगी थी कि अचानक टीवी पर 500-1000 के नोट बंद होने की खबर सुनीं। खबर सुनते ही वह पर्सनल कैश लेकर जमा करवाने बैंक स्क्वेयर दौड़ पड़ीं। हरलीन ने बताया कि शादी के लिए कितने पैसों की जरूरत पड़ती है यह सभी को पता है।
विज्ञापन


इसलिए उसने पैसे जोड़े थे। अपने पैसों में से उसने 1000-1000 के 40 नोट मशीन में जमा करवा दिए हैं। अब बाकी पापा जाने वह कैसे करेंगे। लेकिन अपने पैसे जमा करवाने के बाद उसे खुशी हो रही है। हरलीन ने कहा टेंशन इसकी है कि उसे कल शॉपिंग करनी है वह कैसे करेंगी। हालांकि ज्यादातर शॉपिंग वह पहले ही कर चुकी हैं। लेकिन कुछ चीजें बुक करवाई हुई हैं उनकी पेमेंट करने में परेशानी होगी।
विज्ञापन


हरलीन ने बताया कि वह खबर सुनते ही अपने घर सेक्टर-18 से बैंक स्क्वेयर सेक्टर-17 यह सोच कर आई थी की रात को भीड़ नहीं होगी। लेकिन यहां आकर देखा तो पहले से ही लोगों की लंबी लाइन लगी थी। हरलीन ने बताया कि वह रात को बैठकर परिजनों से बात करेंगी की अब कैसे करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरलीन की बुधवार को सगाई और वीरवार को है शादी

preparation for marriage, Harleen ran depositing cash
बैंक स्क्वेयर में अक्सर दिन में ही ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस खबर के बाद लोग बैंक स्क्वेयर में दौड़ते दिखे। बैंक स्क्वेयर में गाड़ियों और पैदल आने जाने वालों की लाइनें लगी रहीं। एटीएम से पैसे निकालने की बजाए जमा करवाने वाली मशीनों पर लोगों की लंबी कतारें लगी मिलीं।

हर कोई एक दूसरे से यही पूछता मिला कि जमा करवाने वाली मशीन और कहां लगी हैं। लाइन में लगे सेक्टर-15 निवासी जगमोहन सिंह ने बताया कि इस खबर के बाद घर में जितना कैश 500 और 1000 के नोट के रूप में था वह उसे लेकर सीधा बैंक स्क्वेयर जमा करवाने आ गया। रात को ही आने का कारण यह रहा कि बुधवार को बैंक में पब्लिक डीलिंग नहीं होगी और उसकेबाद वीरवार से भीड़ बढ़ जाएगी। जगमोहन सिंह ने कहा कि वह सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। इससे काला धन बाहर निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed