फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation for adjustment of aided colleges

Chandigarh News: एडिड काॅलेजों के समायोजन की तैयारी, भर्तियों पर लगाई रोक

Wed, 27 Dec 2023 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Preparation for adjustment of aided colleges
अमर उजाला ब्यूरोे
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 97 सरकारी सहायता प्राप्त (एडिड) काॅलेजों के स्टाफ को सरकारी कालेजों में समायोजित करने की तैयारी कर ली है। इससे पहले, उच्चतर शिक्षा विभाग ने सरकारी सहायता प्राप्त सभी काॅलेजों में नई भर्तियों पर रोक लगा दी है। काॅलेजों को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती के लिए पहले से दी गई मंजूरी को भी वापस ले लिया गया है। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक के लिखित में आदेश जारी किए हैं और प्रदेश के सभी काॅलेज प्रिंसिपलों को पत्र भेजा है।

गौर हो कि प्रदेश के 97 काॅलोजों में 4600 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में इन कालेजों में 1971 शिक्षक और 1140 गैर शिक्षक कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें कार्यरत कर्मचारियों की नियुक्ति सरकार की ओर से बनाए गए रूल्स रेगुलेशन के अनुसार होती है। काॅलेजों की एसोसिएशन लगातार मांग करती रही है कि उनको सरकारी काॅलेजों में समायोजित किया जाए, जबकि काॅलेज संचालक एसोसिएशन इसका विरोध कर रही है। सरकार द्वारा काॅलेजों में भर्ती पर रोक लगाने के फैसले को समायोजन को लेकर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed