फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pregnant woman died in road accident in Karnal of Haryana

ओवरटेक करने में पंजाब रोडवेज की बस ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत

Mon, 13 Jan 2020 09:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीलोखेड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीलोखेड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Jan 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman died in road accident in Karnal of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

जीटी रोड पर नीलोखेड़ी के समीप पंजाब रोडवेज की बस ने बाइक सवार सात माह की गर्भवती महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल जा रही थी। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज बस का चालक आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस को ओवरटेक करना चाहता था ताकि उससे पहले सवारियों को बस में बैठा सके। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है लेकिन बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव खेड़ी मानसिंह निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी करीब 22 वर्षीय रीना सात माह से गर्भवती थी। इसी के चलते वह अल्ट्रासाउंड व स्वास्थ्य जांच के लिए उसे बाइक पर बैठाकर नीलोखेड़ी सिविल अस्पताल जा रहा था। जैसे ही नीलोखेड़ी के पास जीटी रोड किनारे सर्विस रोड पर पहुंचा तभी नीलोखेड़ी की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस ने आगे चल रही हरियाणा रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसी बीच पंजाब रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बस ने उसकी पत्नी को कुचल दिया और वह भी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, बस में सवार यात्रियों में भी हड़कंप सा मच गया। घायल अवस्था में पत्नी को नीलोखेड़ी सिविल अस्पताल ले गया जहां से उसे करनाल भेज दिया गया और वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed