फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Precaution dose free from today in Kovid Vaccine Amrit Mahotsav

कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव में आज से प्रिकॉशन डोज निशुल्क

Fri, 15 Jul 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Precaution dose free from today in Kovid Vaccine Amrit Mahotsav
चंडीगढ़। कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार से निशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर यह अभियान 15 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने 75 दिनों तक चलने वाले अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को तीसरी खुराक लगवाने का लक्ष्य रखा है। 18 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर घर दस्तक 2.0 कोविड टीकाकरण अभियान पहले से ही चल रहा है। इसके साथ शहर के विभिन्न स्कूलों में कोविड टीकाकरण शिविरों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि दूसरी डोज और प्रिकॉशन डोज के छह महीने (26 सप्ताह) का अंतर आवश्यक है। इस डोज के लिए टीका दूसरी खुराक के बराबर ही लगेगा। लाभार्थियों को टीकाकरण स्थल पर कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। अभी तक शहर में 55 हजार 637 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवा ली है।
विज्ञापन

इन जगहों पर लगवा सकते हैं कोविड टीका
1. पीजीआई
2. जीएमसीएच-32
3. जीएमएसएच-16
4. सिविल हॉस्पिटल-45
5. सिविल हॉस्पिटल-22
6. सिविल हॉस्पिटल- मनीमाजरा
7. हेल्थ वेलनेस सेंटर-42
हर घर दस्तक टीमें यहां रहेंगी:
1. मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा
2. मौलीजागरां
3. व्हाइट हाउस-सेक्टर-49डी
4. धनास
5. त्रिशक्ति मंदिर और आश्रम- सेक्टर-49डी
6. अटावा गुरुद्वारा-सेक्टर-42
7. एसबीआई सोसाइटी-सेक्टर-49
8. पैराडाइज सोसाइटी-सेक्टर-50
9. आंगनबाड़ी नंबर 2, 3, 4 और 5- सेक्टर-45 (बुड़ैल)
शहर में पिछले 24 घंटे में मिले 91 लोग संक्रमित
शहर में वीरवार को कोरोना संक्रमित 91 मरीज मिले, जबकि सात दिन की अवधि पूरी करने पर भी 55 मरीजों को छुट्टी दी गई। बुधवार को संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 72 थी। सबसे ज्यादा 5-5 मरीज मनीमाजरा व सेक्टर 38 से मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1292 लोगों की जांच की। जिनमें से 34 पुरुष व 57 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण दर 7.04 प्रतिशत रहा। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 444 है। विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 16 व वेंटिलेटर पर दो मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed