फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pre Monsoon rain in punjab weather update news in hindi

Punjab Weather: प्री मानसून की पहली बारिश से पंजाबियों को मिली राहत, तापमान अब भी औसत से 3.8 डिग्री ऊपर

Tue, 25 Jun 2024 08:44 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 08:44 AM IST
सार

बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी भी देखी गई। 44.5 डिग्री के साथ बठिंडा व समराला सबसे गर्म रहे। अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन
Pre Monsoon rain in punjab weather update news in hindi
पंजाब में बारिश

विस्तार

पंजाब में सोमवार को प्री-मानसून की दस्तक से लोगों को राहत मिली। दोपहर को हुई हल्की बारिश ने गर्मी के तेवर ढीले किए। मौसम विभाग के अनुसार अब रोजाना कुछ जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी। अगले कुछ दिनों में ही मानसून भी पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन

सोमवार को दोपहर तक काफी गर्मी रही लेकिन दोपहर बाद राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब व बस्सी पठाणा में हवाओं के साथ हल्की बारिश ने मौसम बदल दिया। विभाग ने बुधवार को कुछ इलाकों में तेज बारिश की आशंका जताई है। बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी भी देखी गई। 44.5 डिग्री के साथ बठिंडा व समराला सबसे गर्म रहे। अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर चल रहा है। मंगलवार को भी 13 जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन राज्य में कुछ जगहों पर प्री मानसून की फुहारें राहत बरसाती रहेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और ये भी औसत से 3.4 डिग्री ऊपर बना हुआ है। पठानकोट में सबसे कम न्युनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

 
सोमवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में प्री मानसून व पश्चिमी विक्षोम के चलते बारिश हुई है। रोजाना कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी और बुधवार को राज्य में अधिक बारिश होने की संभावना है। -एके सिंह, निदेशक, मौसम विभाग। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed