{"_id":"575dbd6d4f1c1b7d3f11bf1d","slug":"prayer-meeting-at-first-death-anniversary-of-padmasri-nekchand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मश्री नेकचंद की पहली पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा, श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मश्री नेकचंद की पहली पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा, श्रद्धांजलि दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
पद्मश्री नेकचंद की पहली पुण्यतिथि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉक गार्डन निर्माता पद्मश्री नेकचंद की पहली पुण्यतिथि पर रॉक गार्डन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासक केसलाहकार परिमल राय, चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने नेकचंद की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। इस दौरान गुरवाणी पाठ का आयोजन किया गया। वहीं भजन की प्रस्तुति जयगोपाल लूथरा ने दी।
विज्ञापन
नेकचंद ने जहां बैठकर रॉक गार्डन की प्लानिंग की और इसको पूरा किया उनकी उस ऑफिस के बाहर ही पूरा दिन गुरवाणी पाठ और भजन कीर्तन का प्रोग्राम रखा गया था। नेक चंद के बेटे अनुज सैनी को बतौर रॉक गार्डन प्रतिनिधि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। रॉक गार्डन सोसायटी की ओर से छबील भी लगाई गई।
विज्ञापन