फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Praveen Ghuskhani from Rohtak became state vice president of AAP Kisan Wing

Chandigarh News: रोहतक से प्रवीण घुसखानी बने आप किसान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Wed, 23 Aug 2023 07:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Praveen Ghuskhani from Rohtak became state vice president of AAP Kisan Wing
-विनय यादव, नरेश शर्मा व राकेश भड़ाना समेत 14 को मुख्य प्रवक्ता बनाया
विज्ञापन

-आम आदमी पार्टी ने किया संगठन विस्तार


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने पार्टी संगठन का विस्तार करते राज्य इकाई सहित ब्लॉक अध्यक्ष, लोकसभा सह सचिव, लोकसभा उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्षों, किसान व व्यापार के प्रदेश सह सचिव और मुख्य प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। प्रदेश में अब तक 2430 पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने 2024 चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को जारी सूची में नूंह से आरिफ खान, फिरोजपुर झिरका से आश मोहम्मद, महम से रोशन लाल, बेरी से अजीत कुमार, रोहतक से गोपाल दास, पूंडरी से मंजीत सिंह, रादौर से रोहित, शाहबाद से राजबीर सिंह व बलजिंद्र सिंह, कैथल से सुमेर सिंह, बरौदा से डॉ. सचिन कालीरमन, हिसार से जतिन शर्मा, डबवाली से हंसपाल सिंह और रंजीत कंबोज को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया है। विनय यादव, नरेश शर्मा, नीवान शर्मा, राकेश भड़ाना, सुखबीर तंवर, प्रियदर्शनी सिंह, डॉ. पंकज बेनीवाल, अनुराधा शर्मा, मनोज राठी, राजेंद्र सोरखी, डॉ. मनवीर छिल्लर, अमनदीप सिंह जुंडला, सुमित हिंदुस्तानी और नवीन गौड़ को मुख्य प्रवक्ता बनाया है। कैथल से अमनदीप को एजुकेशन विंग का राज्य संयुक्त सचिव, एक्स. कर्मचारी विंग में निरंजन राम गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष, रोहतक से प्रवीण घुसखानी काे किसान विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष, सिरसा से हरप्रीत सिंह को किसान विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव, कैथल से एडवोकेट नीरज कुमार व यमुनानगर से हुकूमत दहिया को कानूनी प्रकोष्ठ में प्रदेश संयुक्त सचिव, भिवानी से श्रीकान्त योगी व सोनीपत से देवेन्द्र सैनी को ओबीसी विंग में प्रदेश संयुक्त सचिव, झज्जर से श्रीभगवान व रोहतक से सुनील पंवार को एससी विंग में प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार पंचकूला से भंवर सिंह राणा व हिसार से अंग्रेज सैनी को व्यापार विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव, कैथल से अनिता गोयल को महिला विंग की प्रदेश संयुक्त सचिव, करनाल से अमनदीप सिंह जुंडला को युवा विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष, रोहतक पोपट भाई व झज्जर से सुमित जाखड़ युवा विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव, अंबाला से जरनैल सिंह को लोकसभा उपाध्यक्ष, कुरुक्षेत्र से प्रदीप कुरार व जयपाल शर्मा को लोकसभा संयुक्त सचिव सहित कई जिलों में जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed