फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pratap Singh Bajwa and CM Bhagwant Mann clashed on social media

Punjab: मान ने लिखा प्रताप सिंह 'भाजपा' तो जवाब में बाजवा ने लिखा भगवंत 'शाह', पंजाब की सियासत में बवाल

Wed, 27 Sep 2023 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Sep 2023 01:03 AM IST
सार

भगवंत मान ने एक्स पर मंगलवार सुबह लिखा कि प्रताप बाजवा (भाजपा) जी आप पंजाब के लोगों की चुनी हुई सरकार तोड़ने की बात कर रहे हैं? मुझे पता है कि कांग्रेस ने आपकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा की भ्रूणहत्या कर दी थी। मैं पंजाब के तीन करोड़ लोगों का प्रतिनिधि हूं, आपकी तरह कुर्सी का तिकड़मबाज नहीं।

विज्ञापन
Pratap Singh Bajwa and CM Bhagwant Mann clashed on social media
प्रताप सिंह बाजवा और सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के 32 विधायक उनके संपर्क में है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रताप बाजवा के बीच मंगलवार को जुबानी जंग छिड़ गई। इसमें भगवंत मान काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने एक्स पर मंगलवार सुबह लिखा कि प्रताप बाजवा (भाजपा) जी आप पंजाब के लोगों की चुनी हुई सरकार तोड़ने की बात कर रहे हैं? मुझे पता है कि कांग्रेस ने आपकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा की भ्रूणहत्या कर दी थी। मैं पंजाब के तीन करोड़ लोगों का प्रतिनिधि हूं, आपकी तरह कुर्सी का तिकड़मबाज नहीं। अगर हिम्मत है तो हाईकमान से बात करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस बयान के कुछ देर बाद ही प्रताप बाजवा ने भी मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 'भगवंत शाह' राज तो राजाओं के नहीं रहे फिर आप किस बाग की मूली हो। बाजवा ने मुख्यमंत्री मान को कार्यकारी मुख्यमंत्री बताते हुए लिखा- ‘वैसे तो मैं आपको जवाब देना वाजिब नहीं समझता लेकिन चलो आप खाए-पिए में ट्वीट कर बैठे हैं तो जवाब भी सुन लें। आपने आज तक अपने चुटकुलों से पंजाब के विकास की भ्रूणहत्या ही की है, न तो आपसे कानून व्यवस्था संभली, न आर्थिकता संभली, न पंजाब की नौजवानी को नशे से संभाल पाए, न ही आपके आका और आप कनाडा में बैठे प्रवासी पंजाबियों के हक में कोई शब्द बोल सके। और कितनी भ्रूण हत्या करनी है पंजाब के लोगों के रंगले ख्वाबों की?’

विज्ञापन
विज्ञापन

मान-बाजवा की जंग में सोशल मीडिया पर आम लोग भी कूदे

मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा के बीच सोशल मीडिया में शुरू हुई उक्त जुबानी जंग में पंजाब के आम लोग भी शामिल हो गए। कुछ लोगों ने ट्वीट किए, जिनमें एक ट्वीट यह था- ''आप दोनों इस तरह लड़ रहे हो जैसे आपके हाथ में अपनी-अपनी पार्टियों की कमान है। मित्रों आप दोनों कठपुतलियां हो। दोनों की डोर दिल्ली के हाथ में है। एक पर सुपर सीएम हैं राघव चड्ढा और दूसरे पर राहुल गांधी।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- 'जिस तरह 2017 के चुनाव से पहले कैप्टन ने बाजवा की प्रधानगी छीनी थी, आप सुखपाल खैरा विरोधी पक्ष के नेता की सीट छीनने के प्रयास में है।' एक अन्य ट्वीट था- 'नौटंकी देखने वाली है। बाहर कांग्रेस के साथ तू मेरा भाई, मैं तेरा भाई करते हैं और पंजाब आकर जुबान बदल जाती है इनकी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed