फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pratap singh bajwa about shiromani akali dal

अकाली सरकार पर बाजवा के 4 संगीन आरोप

Sun, 08 Jun 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Jun 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
pratap singh bajwa about shiromani akali dal

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि अकाली दल की सरकार के दौरान पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी भारी घाटे का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


2006-07 में 886 बसों के मुकाबले सरकारी बसों की संख्या जनवरी, 2014 में घटकर 451 को पहुंच गई है, जो आधे के करीब है। बाजवा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल के संयोजक डॉ. जसदीपक सिंह ने यह जानकारी आरटीआई के माध्यम से हासिल की है।
विज्ञापन

पीआरटीसी भी घाटे में रही

pratap singh bajwa about shiromani akali dal

उन्होंने कहा कि इस दौरान दूसरे सरकारी परिवहन निगम पीआरटीसी का भी यही हाल रहा। दोनों संगठन भारी घाटे का सामना कर रहे हैं, जबकि प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल का बिजनेस इनकी लागत पर बढ़ता जा रहा है।

भाजपा नशा तस्करी की गंभीरता की कड़वी असलियत का स्वाद ले चुकी है। अमृतसर में तस्करों को सियासी संरक्षण भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेतली की हार का मुख्य कारण बना।

अवैध खनन पर सुखबीर को चुनौती

pratap singh bajwa about shiromani akali dal

बाजवा ने उप मुख्यमंत्री को रेत के अवैध खनन पर चुनौती देते हुए कहा कि अकाली नेताओं का रेत पर एकाधिकार है और राज्य सरकार सीधे तौर पर खदानों की पर्यावरण क्लीयरेंस का मामला पेश करने की बजाय रेट बढ़ाने के लिए बनावटी कमी पैदा कर रही है। हर कोई जानता है कि भाजपा मंत्रियों के विभागों पर उनकी कम चलती है।

विज्ञापन

बादल परिवार की ट्रांसपोर्ट कंपनियों को अनुचित फायदा

pratap singh bajwa about shiromani akali dal

पीपीसीसी महासचिव राजनबीर सिंह ने कहा है कि सरकारी ट्रांसपोर्ट बसों की कीमत पर सत्तारूढ़ बादल परिवार की ट्रांसपोर्ट कंपनियों की बसों पर फायदों की अनुचित बारिश हो रही है।

इसने सरकारी बसों के कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर कर दिया है। इस मुद्दे पर जालंधर रोडवेज इंप्लायज द्वारा किए जा रहे विरोध का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed