{"_id":"603d3f4d4fa5f81a2512328d","slug":"prashant-kishor-will-make-election-strategy-for-congress-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार की बैठकों में शामिल होंगे प्रशांत किशोर, कामकाज की प्रणाली को भांप बनाएंगे चुनावी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार की बैठकों में शामिल होंगे प्रशांत किशोर, कामकाज की प्रणाली को भांप बनाएंगे चुनावी रणनीति
Tue, 02 Mar 2021 01:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:11 AM IST
सार
- सरकार की पॉलिसी और रिव्यू बैठकों में दिखेगा प्रशांत किशोर का जोर
- कैप्टन को पहले किया था इनकार, इस बार चुनाव से पहले हामी भरी
विज्ञापन
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
पंजाब में कांग्रेस के प्रचार की कमान इस बार प्रशांत किशोर (पीके) संभालेंगे। वह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अच्छे दोस्त हैं और चुनाव के एक कुशल रणनीतिकार भी हैं। देश के कई हिस्सों में वह विभिन्न पार्टियों के लिए काम कर चुके हैं। अब वह मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार होंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पीके अब सरकार की बैठकों में भी शामिल होंगे। बैठकों के हिसाब से सरकार के कामकाज की प्रणाली को भांप अगली रणनीति तय करेंगे। इसके अलावा पंजाब में किसान आंदोलन इस बार बड़ा मुद्दा है। आम आदमी पार्टी अपना जोर मार रही है और भाजपा पश्चिम बंगाल से फुर्सत होने के बाद यहां पूरी शिद्दत के साथ मैदान में डटेगी। लिहाजा कैप्टन ने पीके को अपनी रणनीति तैयार करने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व भी प्रशांत किशोर पंजाब में कांग्रेस के रणनीतिकार रहे हैं। कैप्टन ने कुछ समय पहले उन्हें सरकार में शामिल होने का न्योता दिया था लेकिन व्यस्तता के चलते उन्होंने इनकार कर दिया था। अब सरकार में सलाहकारों की लंबी चौड़ी फौज में पीके भी शामिल हो चुके हैं। प्रशांत किशोर ने वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाली थी।
विज्ञापन
आई-पैक है पीके की टीम
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम ‘आई-पैक’ इन दिनों पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और तमिलनाडु में डीएमके के चुनाव प्रचार अभियान की योजना बनाने की जिम्मेदारी संभाल रही है।