{"_id":"585988e74f1c1bd663e3a590","slug":"postgraduate-unemployed-youth-will-get-allowance-of-nine-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार लेकर आई नई स्कीम, जानिए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार लेकर आई नई स्कीम, जानिए?
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला की उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने जिला के पढ़े लिखे बेरोजगार स्नात्तकोत्तर युवाओं से आग्रह किया है कि वे हरियाणा सरकार की सक्षम युवा योजना का लाभ उठाएं। इस दिशा में पात्र युवा इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते है।
डॉ. गरिमा मित्तल ने मंगलवार को जिला सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने स्वर्ण जयंती उत्सव पर शिक्षित बेरोजगारों के लिए सक्षम योजना का शुभारंभ किया है। इसके तहत युवक-युवतियों के लिए एक समान मासिक भत्ता दिया जाएगा।
उपायुक्त ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि स्नातकोत्तर बेरोजगारों को कौशल विकास एवं मानद कार्य के लिए नौ हजार रुपये देगी। इसमें तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, जबकि 6 हजार रुपये का मानदेय होगा। प्रतिमाह मिलने वाले मानदेय के लिए 100 घंटे तक का कार्य दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि अभी तक रोजगार कार्यालय में स्नातकोत्तर युवाओं के 83 आवेदन आ चुके है। जिला के विभागाध्यक्षों से विशेष तौर पर कहा कि जिस विभाग में कर्मचारियों की कमी है, वे अपनी मांग जिला प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर दें।