{"_id":"673a5f26341f2cc6380eede7","slug":"post-mortem-of-the-woman-found-dead-in-the-hotel-viscera-sent-for-examination-chandigarh-news-c-16-pkl1043-564966-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: होटल में मृत मिली महिला का पोस्टमार्टम, विसरा जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: होटल में मृत मिली महिला का पोस्टमार्टम, विसरा जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
चंडीगढ़। होटल हयात सेंट्रिक में नशे की ओवरडोज से मृत मिली 45 साल की महिला मिली गोयल का रविवार को जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई की है। मृतक महिला पंचकूला के सेक्टर-आठ की रहने वाली थी। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार किया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए सीएफएसएल भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। उधर, महिला के पहले पति ने पुलिस से पत्नी के अंतिम दर्शन की इच्छा जताई थी। हालांकि, उसने चंडीगढ़ आने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
बता दें कि बीते 12 नवंबर को पंचकूला सेक्टर-8 की रहने वाली मिली गोयल ने पंचकूला के ही सेक्टर-7 की विधि चावला के साथ सेक्टर-17 स्थित होटल में हयात सेंट्रिक में कमरा बुक करवाया था। दोनों रात को एक कमरे में रुकीं और 13 नवंबर को विधि चेक आउट कर चली गई। 16 नवंबर को करीब 12 बजे होटल स्टाफ कमरा नंबर-235 में गया लेकिन कई बार बेल बजाने पर भी कोई हलचल नहीं होने पर मास्टर-की से कमरा खोला। दरवाजा खुलने पर देखा कि महिला कमरे में बेसुध पड़ी थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस व सीएफएसएल की टीम ने कमरे में पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस को कमरे से बीयर व शराब की बोतल सहित कुछ इंजेक्शन भी मिले थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला की मौत का कारण नशे की ओवरडोज सामने आई। यह भी जांच में सामने आया कि महिला की तीन शादियां हो रखी थीं, जिनमें से दो पतियों के साथ उसका तलाक हो रखा था, जबकि इनमें से एक पति की मौत हो चुकी है। तलाकशुदा पहले पति ने पुलिस के पास पत्नी को अंतिम बार देखने को इच्छा जताई थी। पुलिस ने मृतका के भाई व अन्य को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया।