{"_id":"5e8e33968ebc3e7743465894","slug":"post-lockdown-plan-being-prepared-manoj-parida-chandigarh-news-pkl37187553","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार हो रहा पोस्ट लॉकडाउन प्लान: मनोज परिदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार हो रहा पोस्ट लॉकडाउन प्लान: मनोज परिदा
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने रोजाना की तरह बुधवार को भी यूटी सचिवालय के वॉर रूम में ट्राइसिटी के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रशासक को एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या फिलहाल स्थिर गई है। चंडीगढ़ में पिछले 6 दिन से कोई नया केस सामने नहीं आया है। वहीं, अन्य राज्यों से आने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा शहर के लिए पोस्ट लॉकडाउन प्लान भी तैयार किया जा रहा है।
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहरवासियों को मास्क पहनने की आदत डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना पड़ेगा। कोरोना से लड़ने का यही सबसे बड़ा हथियार यही है। उन्होंने कहा कि मुंबई ने भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। बदनौर ने डेराबस्सी से कोरोना के तेजी से बढ़े मामलों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उन्हें क्वारंटीन किया जाए ताकि यह संक्रमण चंडीगढ़ में न फैले। उन्होंने मोहाली के कमिश्नर को भी संपर्क में रहने और संयुक्त अभियान शुरू करने की सलाह दी।
कोरोना से लड़ रहे कर्मचारियों को कुछ हुआ तो मिलेगा मुआवजा
बैठक में प्रशासक को जानकारी दी गई कि कोरोना वायरस से लड़ रहे कर्मचारियों को अगर कुछ होता है तो उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा ने कहा कि कोरोना से लड़ रहे फ्रंटलाइन कर्मचारियों को किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मामले में मुआवजा राशि के भुगतान की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर एक इंटीग्रेटेड प्लान तैयार किया गया है, जिसमें डायरेक्टर हेल्थ सर्विस डॉ. जी दीवान, जीएमसीएच के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन और पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम ने मदद की है।
विज्ञापन
मास्क नहीं पहनने वालों को पुलिस दे रही चेतावनी: डीजीपी
चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी संजय बेनीवाल ने कहा कि शहर में कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो रहा है। इसके अलावा बुधवार को सार्वजनिक जगहों पर निकले जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाए थे, उन्हें पुलिस की तरफ से चेतावनी दी गई है। प्रशासक ने सेक्टर-26 मंडी में बढ़ रही भीड़ को कम करने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि वीरवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में 54,793 कुक्ड फूड पैकेट जरूरतमंदों को बांटे गए हैं। प्रशासक ने डीसी को शहर के विभिन्न एनजीओ और चैरिटेबल संस्थाओं की मदद लेने की भी सलाह दी। उन्होंने जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने के लिए सेक्टर-45 के मस्जिद मैनेजमेंट कमेटी का भी धन्यवाद किया।